Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, क्विक रिस्पॉन्स टीम और कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, क्विक रिस्पॉन्स टीम और कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश

charlineraj_admin July 8, 2024 1 minute read
Bikaner DM monsoon special instructions

Bikaner DM monsoon special instructions

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मानसून के मद्देनजर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम सर्किल वार क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित करने और कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि निगम इन सर्कल्स के अलावा जलभराव के संभावित क्षेत्रों के लिए टीमों की तैनाती करें व सभी संसाधनों को एक्टिव मोड पर रखें. बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के सैनी, नगर निगम उपायुक्त अर्पिता सोनी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि सर्किल वार गठित क्विक रिस्पॉन्स टीमों में अधिशासी अभियंता, हेल्थ ऑफिसर, सफाई निरीक्षक, बेलदार व सफाई कर्मचारियों को शामिल किया जाए. आवश्यकता पड़ने पर यह टीमें अपने क्षेत्र में अविलंब कार्यवाही करें. उन्होंने खुले चैंबर और नालों को ढकवाने के साथ गढ्ढों के आसपास बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने पीबीएम में बरसाती जल भराव की स्थिति में निकासी की कार्यवाही प्राथमिकता से करने और इसके लिए यूआईटी एवं नगर निगम के साथ समन्वय रखने के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम की व्यवस्थाओं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि खिलाड़ियों को खेल का बेहतर वातावरण मिले, यह सुनिश्चित करें. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग को मिलावटखोरी के खिलाफ औचक और नियमित कार्यवाहियां करने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण, ई-फाइल प्रणाली अपनाने, आंगनवाड़ी केन्द्रों के लंबित विद्युत कनेक्शन जल्दी करवाने, वृक्षारोपण करने आदि के संबंध में निर्देशित किया.

इससे पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू ने मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा की और सरकारी कार्यालयों, छात्रावासों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य संस्थानों में एंटी लार्वा गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए. नगर निगम द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार फाॅगिंग, टेमीफाॅस और एमएलओ के छिड़काव, जलदाय विभाग को ब्लीचिंग, सेंपलिंग जैसे कार्य मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : खुले नाले-सीवरेज चैंबर को लेकर संभागीय आयुक्त गंभीर, बारिश के मद्देनजर ढकवाने के साथ-साथ साफ-सफाई के दिए निर्देश
Next: बीकानेर : पूर्व नोखा विधायक बिश्नोई ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, गुजरात जाने वाले मरीजों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित करने की मांग

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.