Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जिला कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा – चार दिनों में ओवरलोड के किए मात्र 13 चालान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए कई अहम निर्णय
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

जिला कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा – चार दिनों में ओवरलोड के किए मात्र 13 चालान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए कई अहम निर्णय

charlineraj_admin November 8, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-11-08 at 5.54.03 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 04 से 18 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की.

चार दिनों में ओवरलोड के मात्र 13 चालान, कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी
सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा 04 से 08 नवंबर के बीच 4 दिन में ओवरलोड के मात्र 13 और बिना नंबर प्लेट गाड़ियों के मात्र 03 चालान काटने पर जिला कलेक्टर ने आरटीओ अनिल पडंया पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने चालान तो कहीं भी खड़े होकर तीन घंटे में काटे जा सकते हैं. अभियान के दौरान अगर प्रोग्रेस कम मिली तो आपके खिलाफ विभाग को लिखित में पत्र भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में जितनी ओवरलोड गाड़ियां चल रही है अगर दिनभर में 100 चालान काटें, तो भी कम है. जिला कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करने और दिन में व रात में काटे गए चालान की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

जयपुर रोड़ पर रायसर समेत अन्य स्थल बने हुए हैं एक्सीडेंट जोन
बैठक में आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हो रहे हैं उनमें जयपुर रोड़ पर रायसर के पास, नौरंगदेसर, सेरूणा ,डूंगरगढ़ के पास, नोखा-मुकाम रोड़ शामिल है. जयपुर रोड़ पर खाटू श्याम मंदिर और वैष्णो धाम के आगे बैरिके़डिंग व ड्रम रखने से दुर्घटनाओं में कमी आई है. साथ ही बताया कि आईरैड की मैन एंट्री में पुलिस की पैंडेसी 300, आरटीओ की 119, पीडब्ल्यूडी की 30 बताई। जिला कलेक्टर ने इसे 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए.

विभिन्न संस्थाओं व धार्मिक स्थल से पहले सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने बीडीए के अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर पुलिस के साथ संयुक्त सर्वे कर जयपुर रोड़ पर डूंगर कॉलेज, केवी स्कूल, वैष्णो धाम, खाटू श्याम जी मंदिर इत्यादि के अलावा विभिन्न कट से पहले स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को गांवों से कनेक्ट करने वाली रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए.

पुलिस जाप्ता के सहयोग से हैवी ट्रैफिक वाली सड़कों पर अब होगा निर्माण कार्य शुरू
बैठक में जिला कलेक्टर ने पंडित धर्मकांटा, भुट्टो का चौराहा, राजस्थान पत्रिका आगे वाली रोड़ को पुलिस जाप्ता के सहयोग से वनवे कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए. बैठक में जिला कलेक्टर ने आगामी सात दिन में गंगाशहर में नोखा रोड़ पर रोड़ कट बंद करने, पुलिस विभाग को जिला मुख्यालय पर 04 इंटरसेप्टर से संख्या और बढ़ाने, सभी पुलिस थानों को रिफ्लेक्टर टेप उपलब्ध करा कर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाने, टोल नाकों पर आई चैकअप शिविर लगाने, रोड़ किनारे कीकर काटने को लेकर अभियान चलाने, खारा में एचपीसीएल गोदाम के आगे खड़े ट्रकों को लेकर पैड पार्किंग शुरू करवाने, खाटू श्याम मंदिर के अंदर पार्किंग शुरू करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, आईएएस स्वाति शर्मा, एडीएम सिटी रमेश देव, एडिश्नल एसपी सौरभ तिवाड़ी,एनएचएआई पीडी बीकानेर पी.आर.यदुवंशी, बीडीए मुख्य अभियंता ललित कुमार ओझा,एसई पीडब्ल्यूडी ओ.पी.मण्डार, अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत, आरटीओ अनिल पंड्या, डीटीओ भारती नथानी, आरएसआरडीसी पीडी शिल्पा कच्छावा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने किया निर्विकल्प फाउण्डेशन के चौथे ‘बीकानेर गौरव अवार्ड’ के लोगो का विमोचन, 28 दिसम्बर को होगा बीकानेर के प्रवासियों का सम्मान, लगातार 3 वर्षो से हो रहा आयोजन
Next: अब लिखकर ही बेचा जा सकेगा घी, रिफाइंड पॉमोलिन तेल व वनस्पति घी, खाद्य विभाग की सघन कार्यवाई, 14 सामग्री के लिए नमूने, दूषित सामान करवाया नष्ट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.