Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : शाहरूख भुट्टा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, सदर थाने का है हिस्ट्रीशिटर, बीछवाल थाना पुलिस की कार्यवाही
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : शाहरूख भुट्टा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, सदर थाने का है हिस्ट्रीशिटर, बीछवाल थाना पुलिस की कार्यवाही

charlineraj_admin July 13, 2024 1 minute read
Bikaner murder accused arrested

Bikaner murder accused arrested

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में करीब एक सप्ताह पूर्व शोभासर में एक शादी समारोह से होकर आ रहे शाहरूख की हत्या मामले में बिछवाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले में वांछित आरोपी साजिद भुट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साजिद बीकानेर के सदर पुलिस थाने था हिस्ट्रीशिटर है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

Bikaner murder accused arrested

बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि 3 जुलाई को हुई शाहरूख भुट्टा की हत्या मामले में वांछित अभियुक्त साजिद अली उर्फ साजिद भुट्टा पुत्र श्री सतार खान जाति भुट्टा (मुसलमान) उम्र 24 साल निवासी भुट्टा बास मोहरम की चौकी फतिपुरा मौहल्ला बीकानेर पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त साजिद अली उर्फ साजिद भुट्टा को बाद अनुसंधान के कर्दा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त साजिद अली उर्फ साजिद भुट्टा पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर का एचएस हैं जो काफी शातिर एवं बदमाश प्रवृति का हैं जिस पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के काफी प्रकरण दर्ज हैं अभियुक्त से अन्य अभियुक्तगण के ठिकानो के सबंध में अनुसंधान जारी है अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा मे चल रहा हैं.

बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि 4 जुलाई को सदाम पुत्र सिकन्दर जाति भुट्टा मुसलमान उम्र 32 साल निवासी भुट्टो का बास बीकानेर पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 03.07.2024 को अरबाज पुत्र मांगे खां निवासी भुट्टो का बास की शादी थी. मै व मेरा भाई परिवार सहित भुट्टो का बास बीकानेर से अरबाज की बारात में शोभासर गये थे. जिसमे मै व मेरे परिवार के सदस्य तथा मौहल्ले के दोस्त हमारी बोलेरो कैम्पर गाडी RJ07 GD 5320 से शादी मे शोभासर गये थे शादी से वापिस बीकानेर आ रहे थे तो हमारे पिछे से दो बोलेरो कैम्पर गाड़िया आई जिसमे से एक गाड़ी ने हमारी गाड़ी के टक्कर मारी व दुसरी गाड़ी हमारे आगे लगा दी जिस पर मेरे भाई शाहरूख खान ने हमारी गाड़ी को वापिस शोभासर की तरफ घुमा लिया.

जिस पर दोनो गाड़ीयों वालो ने हमारी गाड़ी के पिछे लगा ली और हमारे पर कांच की बोतले फेकने लग गये और गाड़ी के टक्कर मारते रहे कला फार्म से थोड़ा आगे चुना फैक्ट्री के आगे हमारी गाड़ी बोलेरो कैम्पर के टक्कर बहुत तेज मारी जिससे हमारी गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और दोनो गाडियो सिकंदर, साजिद, सीताराम, प्रकाश ने अपने हाथो में ली हुई पिस्तोलो से हमे जान से मारने के लिए फायर किये जो गाडी के शीशे पर लगे, अनीस, साहिल, सतार, मनफूल बिश्नोई, सीताराम कस्वां, प्रकाश चांगली, सुनील, महेन्द्र बिश्नोई, श्यामू जाट, विक्की उर्फ बिलाल, महेन्दी हसन उर्फ महेन्द्र पुत्रगण राजु खां भुट्टा, शकील उर्फ जग्गु पुत्र अब्बास अली, हैदर अली पुत्र सलीम, रघुवीर सिंह, मांगी पुत्र गन्ने खां, धन्ना उर्फ सलमान, समीर, फूसे खां, मानसा, तोहिद व इनके साथ चार-पांच अन्य थे जिनके सभी के हाथों में लाठी डण्डे व पाईप थे, सभी ने जोर जोर से चिल्ला कर कहा कि शाहरुख को जान से मार दो,

फिर उसमें सिकंदर, साजिद, अनीस, साहिल पुत्रगण सतार एवं सतार स्वंय सभी ने शाहरुख को गाडी से खींचकर उतार कर उसे जान से मारने के लिए लाठी, डण्डो, पाईपो से शाहरूख के साथ गंभीर मारपीट की असलम और बरकत व अन्य बीच बचाव करने आगे आये, सभी मुल्जिमानों ने उन्हें धमकाया और असलम और बरकत के साथ मारपीट की अनीस के हाथ में तलवार थी जिसने शाहरुख को जान से मारने के लिए तलवार से वार किया. हमारे मोहल्ले के सतार पुत्र मेउ खां व उसके लडकों से आपसी रंजिश चल रही है इस कारण सिकंदर, साजिद, अनीस साहिल व उनके पिता सतार ने उपर्युक्त अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर शाहरुख को जान से मारने के उदेश्य से हमारी बोलेरो कैम्पर की रैकी एक सफेद रंग की आई 20 कार से करवाई.

जिस कार को आईदान और जहीर चला रहे थे तथा रात्रि को शादी में से घर आते हुए को गाडियों से टक्कर मारकर फायर किये। मैं साथ वालो की मदद से शाहरुख को पी.बी.एम. अस्पताल लेकर गया डॉक्टरो ने शाहरुख की हालत देखकर कहा कि इसकी हालत गंभीर है खून बहुत बह गया है इसे जयपुर ले जाओ, तब हम सुबह 5.00 बजे शाहरुख को ऐंबुलेस से जयपुर ले जा रहे थे रतनगढ़ के पास रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई. उपरोक्त सभी ने रात्रि के समय सतार वगैरा ने रंजिशवश हमारे वाहन को रोककर हमला किया इस हमले में मेरे भाई शाहरुख की मौत हो गई. बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि अभियोग जुर्म धारा 103(1), 115(2), 126(2), 125, 109, 191 (2), 191 ( 3 ), 190, 61(2) BNS 2023 व 27 आर्म्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : खाजूवाला में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 95 प्रकरण का समझौते के बाद निस्तारण, कुल समझौता राशि रही 40 लाख रु.
Next: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस यातयात शाखा खुलवाने की मांग, विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.