बीकानेर जिले के नोखा थाना में कार्यरत ASI मानवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एक महिला की गंभीर आरोपों की शिकायत पर एसपी मृदुल कच्छावा ने सख्ती दिखाई है. जिसमें आरोपी ASI मानवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय स्तर पर जांच कराई गई. प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई को बीकानेर पुलिस की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार अथवा पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

