Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : चोरी व गुम हुए 125 मोबाइल बरामद, मोबाइल पाकर खिले कई चेहरे, जानें कहां करें चोरी व गुम मोबाइल की शिकायत
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : चोरी व गुम हुए 125 मोबाइल बरामद, मोबाइल पाकर खिले कई चेहरे, जानें कहां करें चोरी व गुम मोबाइल की शिकायत

charlineraj_admin July 26, 2024 1 minute read
Bikaner police recovered 125 mobiles

Bikaner police recovered 125 mobiles

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस की ओर से मोबाइल चोरी व गुम हो जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिससे सकारात्मक परिणाम अब सामने आने शुरू हो गए हैं. पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए 125 मोबाइल बरामद कर मालिकों को वापस लौटाने में सफलता हासिल की है. इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रूपये बताई जा रही है. जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने इस अभियान के सकारात्मक परिणामों की प्रेसवार्ता कर जानकारी दी.

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि राजस्थान पुलिस की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन एन्टी वायरस अभियान के तहत बीकानेर में गुम हुए 125 मोबाइल बरामद किए है. जिनकी अनुमानित लागत 32 लाख रूपये है. इन सभी मोबाइल के चोरी व गुम होने की जानकारी मोबाइल धारकों द्वारा Ceir.gov.in व Cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज करवाई गई थी. इन गुम व चोरी हुए मोबाइल की जानकारी साइबर सैल व पुलिस थानों के द्वारा मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त की गई और इसी डिटेल के आधार पर चले इस अभियान के तहत राजस्थान सहित महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश सेल इन मोबाइल की बरामदगी की गई.

एसपी गौतम ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम द्वारा इन सभी मोबाइल की बरामदगी पिछले 15 दिनों में की गई है. Ceir.gov.in व Cybercrime.gov.in पोर्टल व गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस आउट कर बरामद किये गये मोबाइल में साइबर सैल कार्यालय के 57, कोटगेट थाना के 20, साईबर थाने के 13, नयाशहर के 10, श्रीडूंगरगढ़ थाने के 6, एमपी नगर थाना के 5, बीछवाल थाने के 4, लूणकरणसर, कालू, कोलायत के दो-दो, बज्जू, नाल, गजनेर व पांचू थाने के एक-एक मोबाइल शामिल है. उन्होंने बताया कि इनमें ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों व मजदूरों के गुम व चोरी हुए मोबाइल है. आज करीब चार जनों को एसपी कार्यालय में मोबाइल वापस लौटाएं गये.

एसपी गौतम ने बताया कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन एन्टी वायरस अभियान के लिए बीकानेर में विशेष टीम का गठन किया गया है. जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ सिटी श्रवणदास, कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा, सीआई साईबर थाना गोविन्द व्यास, साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव, दिलीप सिंह, हैड कानि राजू गुर्जर, कानि श्रीराम, गोविन्द सिंह शामिल हैं. जिनकी मेहनत द्वारा बीकानेर पुलिस ने करीब 32 लाख रूपये की कीमत के 125 मोबाइल फोन की बरामदगी की है. एसपी गौतम ने इस दौरान अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है तो वे Ceir.gov.in व Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं. बीकानेर पुलिस आपके मोबाइल को ट्रेस कर खोजने का प्रयास करेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में राज्य की निर्धारित सीलिंग बढ़ाने के लिए लिखा गया है पत्र – सुमित गोदारा
Next: बीकानेर : जिला कलेक्टर ने किया नोखा उपखंड के चरकड़ा व बंधडा में विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन, सीलवा-मूलवास में मुख्यमंत्री के दौरे की देखी व्यवस्थाएं

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.