Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • राती घाटी युद्ध विजय दिवस समारोह 1 नवम्बर को, रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित होगा समारोह, पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा

राती घाटी युद्ध विजय दिवस समारोह 1 नवम्बर को, रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित होगा समारोह, पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

charlineraj_admin October 26, 2025
WhatsApp Image 2025-10-26 at 3.12.46 PM

बीकानेर में राती घाटी शोध एवं विकास समिति बीकानेर द्वारा 1 नवम्बर को राती घाटी युद्ध विजय दिवस समारोह रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा. इस हेतु आज राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान बीकानेर में समारोह के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र के विमोचन का कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में राती घाटी समिती के संस्थापक महामंत्री डॉ. जानकी नारायण श्रीमाली, जोधपुर प्रांत सम्पर्क प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल शर्मा, राती घाटी शोध एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका, प्रदीप सिंह चौहान एवं अनेक गण्यमान्य सदस्य, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र के विमोचन से पूर्व डॉ. जानकी नारायण श्रीमाली ने संबोधित करते हुए कहा कि राती घाटी युद्ध भारतीय वीरों के इतिहास का एक विशेष अध्याय है. यह युद्ध भारतीय योद्धाओं के अदम्य साहस एवं वीरता को प्रकट कर यह प्रमाणित करता है कि भारतीय वीरों ने विदेशी आक्रांताओं को अनेक युद्धों में धूल चटाई है. जोधपुर प्रान्त संपर्क प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में छद्म विमर्श प्रचलन में है कि भारतीय वीर, विदेशी आक्रांताओं से युद्ध नहीं जीत पाए. इस विमर्श को इस युद्ध का इतिहास एवं शोध समाप्त करता है. राती घाटी समिती के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका ने कहा कि राजस्थान वीर प्रसविनी भूमि है यहाँ जैतसी जैसे वीरों ने कामरान जैसे दुर्दांत आक्रमणकारी मुग़ल को नाकों चने चबवाये हैं.

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के बीकानेर अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल शर्मा ने रवींद्र रंगमंच पर आयोज्य समारोह में प्रबुद्धजनों से अधिकाधिक प्रतिभागिता करने की अपील की. तत्पश्चात समस्त गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में समारोह के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया. राती घाटी शोध एवं समिती बीकानेर के महामंत्री डॉ. ओम नारायण श्रीमाली ने बताया कि 1 नवंबर को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोज्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास, मुख्य वक्ता के रूप में राजवीर सिंह चलकोई इतिहासविज्ञ तथा विशेष अतिथि चंपा लाल डागा समाजसेवी एवं उद्योगपति, जानकी नारायण श्रीमाली संस्थापक महामंत्री, डॉ.अशोक शर्मा सम्पर्क प्रमुख इतिहास संकलन समिति जोधपुर प्रांत रहेंगे. समारोह की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह बिका करेंगे. महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने इस कार्यक्रम में बीकानेर के विद्यार्थियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अन्य गण्यमान्य नागरिकों से अधिकाधिक भाग लेने की अपील की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बुजुर्ग के हत्यारे खुद के पोते के ही दोस्त निकले, आरोपियों की मां ठहरी थी ढाणी में, भेड़-बकरियों के लिए हत्या, जानिए पूरी कहानी –
Next: 29 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए चारों बदमाश, छतरगढ़ में भेड़-बकरी चोरी कर की थी बुजुर्ग की हत्या !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.