Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • टिकटों की कालाबाजारी COLDPLAY के फैंस के उत्साह पर भारी, अब शो होगा 3 दिन, हजारों की टिकटें लाखों तक ब्लैक में कौन जिम्मेदार ?
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

टिकटों की कालाबाजारी COLDPLAY के फैंस के उत्साह पर भारी, अब शो होगा 3 दिन, हजारों की टिकटें लाखों तक ब्लैक में कौन जिम्मेदार ?

charlineraj_admin September 24, 2024 1 minute read
Black marketing of tickets weighs heavily on the enthusiasm of COLDPLAY fans.

Black marketing of tickets weighs heavily on the enthusiasm of COLDPLAY fans.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – 21 जनवरी 2025 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने जा रहे दुनिया के लोकप्रिय ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के “म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025” शो का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. 3 शो के लाइव कॉन्सर्ट का उत्साह अभी से इतना देखा जा रहा है कि शो की महज कुछ हजार रूपये के टिकट की कीमतें आसमान छू रहीं हैं और एक लाख तक बिकी. टिकटों की इसी मारामारी के बीच मची हौड़ में लाखों फैंस को निराशा हाथ लगी लेकिन कुछ देर बाद ही ऐप क्रैश हो गया.

इसी बीच टिकटों की मारामारी के चलते टिकट ब्लैक भी होने लगी. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा हुआ है. टिकटों की कालाबाजारी के चलते हजारों की टिकटों के दाम लाखों में पहुंच गए. बुक माय शो ने ये टिकटें एक लाख रूपये तक बेची तो सोशल मीडिया पर कालाबाजारी के चलते यही टिकटें 10 लाख रूपये से भी ऊंचे दामों में दिए जाने का दावा किया जा रहा है.

Black marketing of tickets weighs heavily on the enthusiasm of COLDPLAY fans.

मायानगरी मुंबई में होने जा रहे इस शो का क्रेज रविवार को इस हद तक दिखा कि बुक माई शो वेबसाइट पर टिकट खरीदने के लिए वेटिंग लिस्ट सवा करोड़ तक पहुंच गई. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इन 3 शो के 1.5 लाख टिकट बुकमायशो पर बिके थे. अब लोग इन चंद हजार रुपये के टिकट के लिए 10 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है. कई कोल्ड प्ले के फैंस काफी ज्यादा निराश हुए, जब लोकप्रिय बैंड के मुंबई शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा और आयोजकों व टिकट वितरण की प्रणाली पर सवाल उठाए जाने लगे.

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट का भी यही क्रेज देखा गया था जिसमें उनके फैंस ने ब्लैक में टिकटों के दाम एक लाख से 3-4 लाख तक पहुंचे की बात कही थी. हांलाकि कोल्डप्ले ने ‘इन्फिनिटी टिकट्स’ की भी घोषणा की है, जो 22 नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजे (IST) उपलब्ध होंगे. ये टिकट्स खासतौर पर फैंस के लिए किफायती दामों पर शो का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करेंगे. इनकी कीमत 20 यूरो (लगभग 2000 रुपये) होगी और इसमें केवल कपल टिकट खरीदा जा सकेगा.

2022 से चल रहे कोल्ड प्ले के इस वर्ल्ड टूर के तहत एशिया, लैटिन अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में कई लाइन कॉन्सर्ट शो आयोजित किये गए हैं.
इसके अलावा, गौरतलब है कि 2016 में कोल्डप्ले ने भारत में पहला शो जब किया थ, तब वह केवल 10 मिनट का था, जिसमें जिसमें बैंड के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन ने ए.आर. रहमान के साथ प्रस्तुति दी थी और दर्शकों से हिंदी में संवाद किया था.

बता दें कि, कोल्डप्ले 1997 में स्थापित किया गया एक ब्रिटिश रॉक बैंड है जिसका इतना क्रेज पहली बार देखा गया है. कोल्डप्ले को अब तक 7 बार गैनी अवार्ड मिल चुका है. कोल्डप्ले बैंड ने इससे पहले 2016 में मुंबई में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान इंडिया टूर किया था. इस बार, वे अपने ‘म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स’ टूर के तहत मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18 और 19 जनवरी, 2025 को दो दिन का कॉन्सर्ट करने के लिए आ रहे हैं. पहले यही जानकारी बुकमाईशो लाइव द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में दी गई थी. बाद में 22 सितंबर 2024 को 21 जनवरी की तीसरी डेट भी इसमें शामिल की गई है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जिला स्तरीय विद्यालयी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ें खिलाड़ी – विजय आचार्य
Next: बीकानेर : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने RAS प्रियंका बिश्नोई के निधन पर जताई संवेदना, पूर्व पार्षद रंगा को भी दी श्रद्धाजंलि

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.