Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कई लोकार्पण-शिलान्यास कर कहा नहीं रहेगी कोई कमी !
  • आयोजन
  • जनमत
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कई लोकार्पण-शिलान्यास कर कहा नहीं रहेगी कोई कमी !

charlineraj_admin March 18, 2025 1 minute read
485145859_1212028573616225_4057630264699574431_n

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र मे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जैतपुर मे 33/11 केवी जीएसएस के शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गत सवा साल मे सरकार द्वारा इससे जुड़े अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जीएसएस बनने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। उन्होंने जीएसएस का निर्माण निर्धारित समय तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि हाल के बजट में बम्बलू में 220 केवी जीएसएस की घोषणा की गई है। यह क्षेत्र में विद्युत सुदृढ़ीकरण की दुष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार लूणकरणसर को इतनी सौगातें मिली हैं। यह ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ की परिकल्पना को साकार करने मे सहयोगी साबित होगा। जैतपुर के ग्रामीणों द्वारा मंत्री कैबिनेट मंत्री गोदारा का भव्य अभिनन्दन किया गया।

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। राईका चक मे 2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बनी 9 किलोमीटर लम्बी सड़क के लोकार्पण के दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती हैं। सड़क तंत्र जितना सुदृढ़ होगा, आवागमन उतना ही व्यवस्थित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल मे इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने चक 273 आरडी नाथवाणा मे आरयूबी निर्माण के लिए 9.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। विधायक निधि सहित विभिन्न मदों से सड़क निर्माण के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में सड़क तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने शेरपुरा जीएसएस पर 3.15/5 एमवीए तथा शेखसर के 132 केवी जीएसएस पर 25 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि शेखसर के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से यहां 25 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से आसपास के लगभग पच्चीस-तीस गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लूणकरणसर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए सौ करोड़ रुपए की स्वीकृतियां दी हैं। यह कार्य राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं।

इस दौरान लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल, विकास अधिकारी किशोर कुमार, तहसीलदार विनोद पूनिया, अधिशाषी अभियंता गिरधारी सियाग, सहायक अभियंता राजेश रोशन, राजेन्द्र लेघा, भरत तंवर, जिला परिषद सदस्य राजूराम धतरवाल, धर्मपाल जयनी, सावन पुरोहित, गणपतदास, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा, रवि, बाबूलाल लेघा, अमराराम सियाग, राजाराम झोरड़, बिशननाथ सिद्ध, रामस्वरूप मेघवाल, मुरारी बेनिवाल, राधेश्याम भादू, मीरा देवी और सतपाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिले खाजूवाला विधायक, क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए जताया आभार
Next: सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर करें औचक कार्रवाई- ज़िला कलेक्टर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.