Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव बना उत्साह का उत्सव, युवाओं में सरकार के प्रति प्रगाढ़ हुआ विश्वास, बेहतर भविष्य के प्रति हुए निश्चिंत
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव बना उत्साह का उत्सव, युवाओं में सरकार के प्रति प्रगाढ़ हुआ विश्वास, बेहतर भविष्य के प्रति हुए निश्चिंत

charlineraj_admin September 20, 2024 1 minute read
Chief Minister Rojgar Utsav becomes a festival of enthusiasm in Bikaner

Chief Minister Rojgar Utsav becomes a festival of enthusiasm in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, युवा कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. युवाओं को पांच वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरियां देने की संकल्पबद्धता के साथ प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता से करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं चयनित अभ्यर्थियों को समयबद्ध रूप से नियुक्ति देने का कार्य भी अब गति पकड़ चुका है.

एक ओर जहां नकल माफियाओं के खिलाफ राज्य सरकार पूर्ण निष्पक्षता से कार्यवाही कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन करवाकर युवाओं को भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं. सरकार के इन निर्णयों से युवाओं में उत्साह का माहौल है और सरकार के प्रति इनका विश्वास बढ़ा है. अब वे अपने बेहतर भविष्य के प्रति निश्चिंत हैं.

महत्वपूर्ण बात यह है कि इन युवाओं को स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के पत्र दिए जा रहे हैं. संभवतया राजस्थान ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां यह पहल की गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक दो रोजगार उत्सव आयोजित किए जा चुके हैं. इनमें 28 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल गए हैं. प्रदेश के कई युवाओं को मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए कभी नहीं भूलने वाला अनुभव साबित हुआ है.

गत दिनों आयोजित ऐसे ही एक समारोह में बीकानेर की चंदा शर्मा और हेमंत यादव को मुख्यमंत्री से वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद का मौका मिला. उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. बीकानेर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंबर 1 में एएनएम के रूप में नवनियुक्त चंदा शर्मा ने बताया कि सात वर्ष बाद उनके परिवार को खुशियां मिली हैं. वहीं देशनोक नगर पालिका में नवनियुक्त सहायक अभियंता हेमंत यादव ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से कहा कि नकल माफियाओं के विरूद्ध सरकार की सख्त कार्यवाही से युवाओं का भरोसा बढ़ा है.

पहले मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान भी बीकानेर में नियुक्त जयपुर के दीपेन्द्र सिंह नाथावत ने मुख्यमंत्री से संवाद किया. आरएएस परीक्षा में सहकारी निरीक्षण के पद पर नियुक्त नाथावत ने भी सरकार की इस पहल को सराहा और इसे युवाओं के लिए दूरदर्शी निर्णय बताया. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, सही मायनों में युवाओं के लिए एक उत्सव बन गया है, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : महापौर और संभागीय आयुक्त ने स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी, रैली में शामिल हुई स्कूल-कॉलेज की छात्राएं
Next: बीकानेर : प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय बैठक, राइजिंग राजस्थान को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाने को भी कहा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.