Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ महापौर का सार्थक प्रयास, शहर में बने थैला बैंक, ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीनों में मिलेगा कपड़े का थैला
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ महापौर का सार्थक प्रयास, शहर में बने थैला बैंक, ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीनों में मिलेगा कपड़े का थैला

charlineraj_admin November 23, 2024 1 minute read
Cloth bags will be available in automatic vending machines

Cloth bags will be available in automatic vending machines

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने दूसरे बजट में शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए थैला बैंक बनाने की घोषणा की थी. महापौर के सार्थक प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं, नगर निगम बीकानेर और रोटरी क्लब आद्या ने मिलकर शहर में थैला बैंक(ऑटोमैटिक क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन) स्थापना की है. इन मशीनों में 10 रुपए का सिक्का डालने पर कपड़े का थैला ऑटोमैटिक रूप से निकलता है, इन मशीनों को 24 घंटे ऑन रखा जाएगा. शहर में फिलहाल 2 स्थानों पर ये मशीनें लगाई गईं है. कोटगेट सब्जी मंडी के पास सार्दुल स्कूल के आगे पहली मशीन की स्थापना की गई तथा दूसरी मशीन गंगाशहर मुख्य बाजार में राजकीय अस्पताल के आगे स्थापित की गई है. आज महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने दोनों मशीनों का विधिवत शुभारंभ किया.

Cloth bags will be available in automatic vending machines

अनावरण के दौरान मेयर राजपुरोहित तथा संभागीय आयुक्त ने आमजन को मशीन को इस्तेमाल और उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी. इस दौरान आमजन को 10 रुपए के सिक्के से थैला निकलवाकर दिखाया. महापौर ने कहा कि यह सबसे सार्थक कदम है सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का क्योंकि जब तक प्लास्टिक का सब्स्टीट्यूट आसानी और उपलब्धता सुनिश्चित न हो प्लास्टिक को रोकना कठिन है, यह मशीनें बहुत ही सरल है आपको सिर्फ 10 रुपए का सिक्का डालना है और कपड़े का थैला आपको उपलब्ध होगा. अभी 2 प्रमुख स्थान सब्जी मंडी जहां बहुतायत में प्लास्टिक का उपयोग होता है, वहां इन मशीनों की स्थापना की गई है. इसके साथ हम अभियान के रूप में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकेंगे भी ताकि आमजन इन मशीनों का उपयोग करे. इसके साथ मैं रोटरी क्लब आद्या और विशेष रूप से प्रियंका बैद की की आभारी हूं कि आपने शहर की इस बड़ी समस्या के समाधान का संकल्प लिया और नगर निगम के साथ आज यह संकल्प सार्थक हुआ.

रोटरी क्लब आद्या की अध्यक्ष प्रियंका बैड ने कहा कि हम अब तक 2 मशीनें हमने शुरू कर दी है, तीसरी मशीन हम आने वाले 2 दिन में मुख्य बाजार में स्थापित करेंगे, अगर जनता का फीडबैक इन थैला बैंक के लिए सकारात्मक रहता हैं तो हम और भी मशीनें स्थापित करेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में नगर निगम और रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने अपने सकारात्मक सहयोग किए, जिससे यह काम हम कर पाएं. आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि जनसहभागिता और जन सरोकार के अधिक से अधिक कार्य कर सकें.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर बीकानेर भाजपा ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर जश्न मनाया
Next: बीकानेर : महाराष्ट्र व राजस्थान में भाजपा की जीत पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने कार्यकर्ताओं साथ मनाया जश्न, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.