Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : करंट से मौत मामले में बनी सहमति, BKECL देगा एक संविदा नौकरी व 15 लाख का मुआवजा, चिरंजीवी योजना से मिलेंगे 5 लाख
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : करंट से मौत मामले में बनी सहमति, BKECL देगा एक संविदा नौकरी व 15 लाख का मुआवजा, चिरंजीवी योजना से मिलेंगे 5 लाख

charlineraj_admin July 6, 2024 1 minute read
Compensation for death due to electrocution

Compensation for death due to electrocution

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के भीनासर में बारिश के बाद करंट से हुई सत्यनारायण रैगर की मौत मामले में सुलह हो गई. बीकेईसीएल द्वारा मृतक सत्यनारायण रैगर के परिजनों को एक संविदा पर नौकरी और 15 लाख रूपये देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा चिरंजीवी योजना के तहत भी परिवार को 5 लाख रूपये की सहायता राशि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी. इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत, पार्षद बजरंग लाल सोखल, विनोद धवल और विक्रम भाटी आदि मौजूद रहे.

विधायक जेठानंद व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकेईसीएल की लापरवाही से भीनासर बस स्टेंड के पास शुक्रवार को विद्युत पोल की चपेट में आने से सत्यनारायण रैगर की मौत हो गई थी. जिस पर धरना दिया गया उसके बाद अब बीकेईसीएल मृतक सत्यनारायण रैगर के परिजनों को बीकेईसीएल द्वारा पंद्रह लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा बीकेईसीएल कंपनी किसी एक परिजन को संविदा नौकरी देगी. इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आगामी दिनों में इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए नियमानुसार और अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किये जाएंगे. इस दौरान विधायक व्यास ने बीकेईसीएल को पूरे शहरी क्षेत्र में सर्वे करते हुए पोल को ठीक करवाने के निर्देश दिए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति नही हो. उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि ऐसी लापरवाही किसी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी.

Compensation for death due to electrocution

बता दें कि शुक्रवार को विद्युत पोल की चपेट में आने से सत्यनारायण रैगर का निधन हो गया. इसके बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने शनिवार को मोर्चरी के आगे एकत्रित होकर मुआवजे की मांग की. विधायक जेठानंद व्यास भी जानकारी मिलने पर मोर्चरी पहुंचे और बीकेईसीएल के अधिकारियों, कविता गोदारा उपखंड अधिकारी बीकानेर पूर्व, तहसीलदार, सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज और थानाधिकारी समरवीर सिंह को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करवाई. जिसके बाद बीकेईसीएल द्वारा पंद्रह लाख रूपये और एक परिजन को संविदा नौकरी देने पर सहमति बन सकी. साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए दिलवाए जाएंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत छत्तरगढ़ में कार्यवाही, अवधिपार खाद्य सामग्री करवाई नष्ट, संदिग्ध के नमूने भेजे प्रयोगशाला
Next: बीकानेर : राजकीय महारानी कॉलेज में हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम, शिक्षाविद व प्रशासनिक अधिकारियों ने रखे अपने-अपने विचार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.