Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जिला कलक्टर ने की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, NMMS के तहत मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : जिला कलक्टर ने की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, NMMS के तहत मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

charlineraj_admin July 5, 2024 1 minute read
District Collector Review Meeting

District Collector Review Meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जलदाय, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण सहित समस्त लाइन डिपार्टमेंट, एमएलए और एमपी लैड के कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला परिषद को उपलब्ध करवाई जाए. स्वीकृत कार्यों भूमि एवं तकनीकी रिपोर्ट भी प्राथमिकता से उपलब्ध करवाई जाए.

उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत करवाए जाने वाले पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इसमें प्रत्येक विभाग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. मनरेगा के तहत लगाए जाने वाले 3.40 लाख पौधों के बारे में जाना. उन्होंने बताया कि 1.09 लाख पौधे शैक्षणिक परिसर में लगाए जाएंगे. वहीं शेष पौधे चारागाहों, पंचायतों, श्मशान भूमियों सहित अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे. पौधारोपण कार्य में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा.

पौधों की सुरक्षा एवं आवश्यक सहयोग मनरेगा द्वारा किया जाएगा. प्रत्येक पौधे को जीओ-ट्री मोबाइल ऐप के माध्यम से टेग किया जाएगा. उन्होंने मनरेगा के तहत व्यक्तिगत लाभ के अधिक से अधिक कार्य करवाने के निर्देश दिए. एमएलए और एमपी लैड के स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण कार्यों के बारे में जाना तथा पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत से चारदीवारी विहीन स्कूलों के प्रस्ताव दिए जाएं. प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में नए आंगनबाड़ी केन्द्र भवन बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध करवाने को कहा.

उन्हेांने कहा कि मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग ‘नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से की जाए. इसके तहत श्रमिकों की उपस्थिति फोटो के साथ दर्ज करवाई जाए. यदि किसी श्रमिक की उपस्थिति गलत दर्ज की गई तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होगा और उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्ब अभियान 2.0 के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान दिया जाए. वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें.

उन्होंने पंचायत समिति वार विभिन्न कार्यों की समीक्षा की. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी. इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवि गर्ग, अधीक्षण अभियंता भूप सिंह, अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा, राम निवास शर्मा, सहायक अभियंता सुंदर लाल गोदारा, अराधना शर्मा, मनीष पूनिया सहित समस्त विकास अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात, स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जल्द समाधान का आग्रह
Next: बीकानेर : बारिश के बीच दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, बीछवाल रीको में शोभासर रोड़ स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुई दुर्घटना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.