Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : स्वच्छता ही सेवा अभियान में प्रगति की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, कहा – निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यकरण पर दें विशेष ध्यान
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : स्वच्छता ही सेवा अभियान में प्रगति की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, कहा – निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यकरण पर दें विशेष ध्यान

charlineraj_admin November 5, 2024 1 minute read
District Collector reviews progress in Swachhata Hi Seva campaign

District Collector reviews progress in Swachhata Hi Seva campaign

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने नगर निगम और जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति की मंगलवार को समीक्षा की. इस संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिकाओं में एक-एक नया पार्क विकसित किया जाए जिन पालिकाओं में पार्क हेतु स्थान चिह्नित नहीं है वहां प्राथमिकता से स्थान चिह्नित करते हुए पार्क विकसित किए जाएं. उन्होंने नगर पालिकाओं को अपनी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के भी निर्देश दिए.

बैठक में नगरीय निकायों में सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय, सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम, निर्माणाधीन और कार्यरत एसटीपी की स्थिति साफ सफाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, आर आर आर सेंटर सहित साफ सफाई के लिए जन जागरूकता गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई.
जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी नगर पालिकाओं में आर आर आर सेंटर सुचारू रूप से कार्यशील रहें इससे नगर पालिकाओं को आय मिल सकेगी तथा रीसाइकिल रीयूज और रिड्यूस जैसी अवधारणाओं के प्रति आमजन में जागरूकता भी आएगी.

खाजूवाला नगर पालिका में मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर वृष्णि ने कहा कि आवश्यकतानुसार सभी निगम व पालिकाएं अपने यहां भी नए सार्वजनिक शौचालय बनवाएं. जिला कलेक्टर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए प्लास्टिक सीज करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए. यह भी सुनिश्चित करें कि जब्त प्लास्टिक पुनः मार्केट में न पहुंचे. जिला कलेक्टर ने नगर निगम को निर्माणाधीन एसटीपी का कार्य भी समय पर पूर्ण करने को कहा. उन्होंने कहा कि लेगेसी वेस्ट के निस्तारण में भी तेजी लाई जाए.

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने निर्माणाधीन एसटीपी की वर्तमान प्रगति तथ वर्तमान में कार्यरत विभिन्न एसटीपी की विस्तार से जानकारी दी. नोखा खाजूवाला, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक हुए कार्य की विस्तार से जानकारी दी. नोखा के नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नोखा में वेस्ट सेग्रीगेशन का कार्य जारी है. एक एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट वर्तमान में कार्यरत है. स्वच्छता सर्वे में भी नोखा अग्रणी रहा है. जिला कलेक्टर ने खाजूवाला नगर पालिका में डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रारम्भ करने, श्री डूंगरगढ़ में एकत्र पानी का निस्तारण करने की योजना तैयार करने सहित सौन्दर्यकरण से जुड़े अन्य कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : 18 घरेलू सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग मशीन जब्त, जिला रसद कार्यालय के जांच दल की कार्रवाई
Next: बीकानेर : अमृता हाट मेले का लोगों में उत्साह, दूसरे दिन तक बिके तीन लाख से अधिक राशि के उत्पाद

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.