Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : दीपावली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था रहे प्रभावी, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : दीपावली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था रहे प्रभावी, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश

charlineraj_admin October 28, 2024 1 minute read
District Collector's instructions in the weekly review meeting

District Collector's instructions in the weekly review meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सलाह केंद्रों व सखी वन स्टॉप सेंटर में प्राप्त प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारित करवाएं. उन्होंने कहा कि विभागीय केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, कानूनी व चिकित्सा परामर्श, रोजगार, प्रशिक्षण व काउंसलिंग जैसी अन्य सहायता प्रदान की जाए. जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे समस्त केंद्रों पर दर्ज प्रकरणों की सूचना आगामी बैठक में प्रस्तुत करें. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास व महिला अधिकारिता विभाग को उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति एवं वितरण संबंधित कार्यों की ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. सैनेटरी नैपकिन रिज़र्व रखने व वितरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देशित किया.

जिला कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा सेतु योजना का लाभ हर पात्र ड्रॉप आउट बालिका और महिला को मिल सके, इसके लिए और अधिक प्रयास किए जाए. ग्राम पंचायतों में साथिनों की मदद से विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करवाया जाए. उन्होंने शिक्षा विभाग को जिले के समस्त विद्यालयों का सर्वे करवाने व जर्जर हुए कमरों की सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को दीपावली के मद्देनजर शहर में यातायात को सुचारू व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए बेहतर प्रबंध करने को कहा. सुरक्षा के मद्देनजर बिना नंबर प्लेट व लाइसेंस, ओवरलोडिंग वाहनों सहित बिना हेलमेट के वाहन चालकों के चालान काटने ओर आवश्यक अनुसार ऐसे वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में और सुधार लाने व गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने पोषाहार तथा स्मार्ट टीवी के माध्यम से होने वाली गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. आबकारी विभाग को सायं 8 बजे के बाद शराब की दुकानों खुली मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कृषि, परिवाहन, जिला अग्रणी बैंक, पुलिस विभाग, रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस साई कृष्ण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना, महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक सुभाष बिश्नोई, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा में सोशल मीडिया वॉर, एक-दूसरे को बनाया निशाना
Next: बीकानेर : करीब 35 लाख रूपये की कीमत के 18 हजार किलो संदिग्ध रंग मिले मसाले सीज, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्रवाई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.