Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, गंदे पानी से सब्जी उगाने, खाद के अवैध भंडारण, अतिक्रमण व अवैध खनन सहित आए 158 प्रकरण
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, गंदे पानी से सब्जी उगाने, खाद के अवैध भंडारण, अतिक्रमण व अवैध खनन सहित आए 158 प्रकरण

charlineraj_admin November 21, 2024 1 minute read
District level public hearing held

District level public hearing held

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने कहा कि समस्त अधिकारी दर्ज मामलों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं. जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं को पारदर्शी और संवेदनशीलता से सुनना एवं उनका त्वरित समाधान करना है. साथ ही प्रकरणों के निस्तारण में संतुष्टि दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएं. जिला स्तरीय जनसुनवाई में 158 प्रकरणों प्राप्त हुए. इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न प्रकरणों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे पानी से सब्जियां उगाएं जाने की शिकायत पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए. गंदे पानी की खेती पाए जाने पर सब्जियों को नष्ट करवाने को कहा. रिडमलसर में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण व अवैध खनन की शिकायत पर खनिज एवं वन विभाग को भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के निर्देश दिए. भविष्य में जमीन पर अतिक्रमण ना हो, इसके लिए तारबंदी करवा भूमि को सुरक्षित करवाया जाए. समता नगर में बिना लाइसेंस उर्वरक कीटनाशक का अवैध भंडारण होने की शिकायत पर कृषि विभाग को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

जिले में लाइसेंस विहीन एवं बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के तिपहिया वाहन संचालन की शिकायत पर परिवहन एवं यातायात विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे वाहनों का चालान काटने व नियमानुसार जब्त करने को कहा. साथ ही बाल वाहिनियों में निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चे बैठे ना हों, यह सुनिश्चित किया जाए. रानी बाजार चोपड़ा कटला स्थित होम्योपैथिक औषधालय में दवाईयां उपलब्ध होने के बावजूद भी उनका वितरण न करने की शिकायत पर चिकित्सा विभाग को जांच करने के निर्देश दिए.

नगर निगम को शहर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए. मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने श्रमिक डायरी बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करवाने, बंद हुई पेंशन चालू करवाने तथा क्षतिग्रस्त पाइप-लाइन ठीक करवाने सहित अन्य कई समस्याओं पर अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया.

इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों, नालों एवं सीवरेज का दुरुस्तीकरण, सीमा ज्ञान करवाने, साफ-सफाई करवाने, अवैध जल एवं बिजली कनेक्शन काटने, आवंटित प्लॉट को कब्जा मुक्त करवाने, निजी कॉलोनी में पेयजल कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन करने, आरटीआई के जवाब, नामांकन दर्ज करवाने सहित अन्य प्रकरण प्रस्तुत किए गए. बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, एसडीएम कविता गोदारा, कृषि विभाग उपनिदेशक कैलाश चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : MGSU की डॉ. मेघना शर्मा पीयर रिव्यूड रेफरीड जर्नल शोध उन्नयन के संपादक मंडल में शामिल, मिल रही बधाईयां
Next: बीकानेर : गोवर्धन लाल चौमाल स्मृति कहानी प्रतियोगिता परिणाम घोषित, 25 नवंबर को होगा “वैखरी” का पुरस्कार वितरण समारोह

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.