Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक, निगम में हेरिटेज सेल बनाकर किया जाएगा शहरी क्षेत्र की हवेलियों का संरक्षण
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक, निगम में हेरिटेज सेल बनाकर किया जाएगा शहरी क्षेत्र की हवेलियों का संरक्षण

charlineraj_admin July 9, 2024 1 minute read
District Tourism Development Committee meeting

District Tourism Development Committee meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि बीकानेर की हवेलियां देश और दुनिया में विशेष पहचान रखती हैं. इनका संरक्षण आवश्यक है. इसके लिए नगर निगम में हेरिटेज सेल का गठन किया जाएगा. इस सेल की स्वीकृति के बिना किसी हवेली को नुकसान पहुंचाया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा यह सेल शीघ्र गठित की जाए.

District Tourism Development Committee meeting

उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए. देशी और विदेशी पर्यटक यहां अधिक से अधिक रुकें और यहां के पर्यटन स्थलों का अवलोकन करें. जिला कलक्टर ने हेरिटेज रूट, जूनागढ़, बीकाजी की टेकरी सहित अन्य पर्यटक स्थलों में साफ-सफाई के लिए समर्पित टीमें गठित करने के निर्देश दिए. साथ ही इन क्षेत्रों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की दुरूस्त रहे. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारियां और प्रचार-प्रसार शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जाए. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार के लिए इन्फ्लूएंसर्स का सहयोग इसमें लिया जाए.

District Tourism Development Committee meeting

जिला कलक्टर ने जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व को ट्यूरिस्ट पाइंट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए और कहा कि यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो. यहां शौचालय बनाने, विभिन्न साइनेज लगवाने, लाइटिंग की प्रभावी व्यवस्था के लिए कहा. उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र की विभिन्न दीवारों पर रिवर्ज और वल्चर से जुड़ी पेंटिंग करवाई जाएंगी.

जिला कलक्टर ने कहा कि रायसर में डेजर्ट ट्यूरिज्म की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि यहां वाकिंग वे बनाया जाएगा. यहां आकर्षक लाइटिंग, बैठने की हेरिटेज व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी. राजीव गांधी मार्ग स्थित शफील की दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग करवाने तथा इस क्षेत्र को नाइट टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकसित करने पर चर्चा हुई.

बैठक के दौरान बॉर्डर टूरिज्म की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई. जिला कलक्टर ने कहा कि जैसलमेर के सम की तर्ज पर धोरों का बड़ा क्षेत्र पर्यटन के दृष्टिकोण से चिन्हित किया जाए. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में होम स्टे के लिए घरों का चिन्हीकरण, सांचू पोस्ट में पर्यटन से जुड़ी चर्चा हुई.
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियों और कार्यवाही के बारे में बताया.

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, नगर निगम उपायुक्त अर्पिता सोनी, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया, विजय सिंह थैलासर, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, योगेश राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी, लगातार दूसरी बार उपलब्धि पर संभागीय आयुक्त ने किया सम्मान
Next: बीकानेर : कूडो का ऑल इण्डिया ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित, कूडो वर्ल्ड चैंपियन सेंसेई नोरिहाइड टेरागुची ने बच्चों को दिए कूडो के टिप्स

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.