Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला प्रारंभ, महिला SHG उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने का बेहतरीन प्लेटफार्म है अमृता हाट मेला- डॉ. बाघमार
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला प्रारंभ, महिला SHG उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने का बेहतरीन प्लेटफार्म है अमृता हाट मेला- डॉ. बाघमार

charlineraj_admin November 4, 2024 1 minute read
Division level Amrita Haat fair started

Division level Amrita Haat fair started

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण के और अवसर प्रदान करने होंगे. राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है. जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में सोमवार को संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ बाघमार ने यह बात कही.

डॉ. बाघमार ने कहा कि महिलाओं ने साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, राजनीति, उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में स्वयं को स्थापित किया है. उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण के नए अवसर मिले, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं. लाडो योजना के तहत सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है. बजट में भी महिलाओं को केंद्र में रखकर कई अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई है.

जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग को अमृता हाट मेले के आयोजन के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विभाग महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी विपणन के मंच उपलब्ध करवाएं तथा उद्यमिता में रुचि रखने वाली महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण भी दिए जाएं.

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अमृता हाट मेले को महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन का बेहतरीन प्लेटफार्म बताते हुए कहा कि इन मेलों के माध्यम से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सशक्त बनने का अवसर मिला है. इन मंचों के जरिए महिला सशक्तीकरण के नए विचार साझा हों. राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए महापौर ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सतत् प्रयासरत है.

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कहा कि अमृता हाट मेलों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इन मेलों से जुड़ें तथा महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों की बिक्री बढे. इससे पहले डॉ बाघमार, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष,नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से अमृता हाट मेले का उद्घाटन किया गया.

महिला अधिकारिता उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मेले की रूपरेखा से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 130 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को लेकर उपस्थित हुई हैं.

दुकानों का अवलोकन कर हौंसला अफजाई की
राज्य मंत्री ने इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की स्टॉल्स का अवलोकन किया प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली तथा महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यहां महिलाओं की सुरक्षा के समस्त बंदोबस्त किए गए हैं. अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह इस प्रकार के मेलों से जुड़ कर अपने व्यापार को नया बाजार उपलब्ध करवाएं. डॉ बाघमार ने मेले में प्रदर्शित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का हुनर और आत्मविश्वास समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है.

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मंजू नैण गोदारा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष बिश्नोई, जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा सहित सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, सुमन छाजेड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राजस्व वसूली से संबंधित बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा – पूर्ण गंभीरता से कार्य करें राजस्व अर्जन करने वाले विभाग, नियमों की पालना करें सुनिश्चित
Next: जयपुर : दुग्ध उत्पादकों को मुख्यमंत्री का दिवाली तोहफा, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत 3.25 लाख से अधिक पशु पालकों को 183.22 करोड़ रुपये का भुगतान

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.