Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : शहर की सफाई व्यवस्था देखने औचक निरीक्षण पर निकलीं संभागीय आयुक्त, अतिक्रमण हटाने व साफ-सफाई के दिए निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : शहर की सफाई व्यवस्था देखने औचक निरीक्षण पर निकलीं संभागीय आयुक्त, अतिक्रमण हटाने व साफ-सफाई के दिए निर्देश

charlineraj_admin September 19, 2024 1 minute read
Divisional Commissioner went out to see the cleanliness system of Bikaner

Divisional Commissioner went out to see the cleanliness system of Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र का दौरा किया और शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. संभागीय आयुक्त ने सार्दुलगंज, जयपुर रोड और जयनारायण व्यास काॅलोनी क्षेत्र में स्वच्छता, सड़कों की स्थिति और अतिक्रमण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखी. सड़कों के किनारे बेतरतीब पड़े ठेलों को सुव्यवस्थित करने, बंद ठेलों को हटवाने और इन काॅलोनियों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों की अतिरिक्त टीमें गठित करते हुए इन क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग चालू करवाई जाए.

Divisional Commissioner went out to see the cleanliness system of Bikaner

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने शहरी क्षेत्र के ठेलों, डेयरियों और अन्य स्टाॅल्स के आसपास ठोस और तरल कचरा संग्रहण के लिए अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अथवा ठेले वाला सड़क पर कचरा नहीं डाले. उनकी स्टाॅल निर्धारित सीमा में ही हो और छपरे आदि लगाकर मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करें. उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार करने तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निगम के वरिष्ठ अधिकारी इनका क्राॅस वेरिफिकेशन करें. आमजन को कचरा संग्रहण वाहन में कचरा डालने के लिए प्रेरित किया जाए.

Divisional Commissioner went out to see the cleanliness system of Bikaner

संभागीय आयुक्त ने सार्दुलगंज क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने, अनावश्यक झाड़ियां और अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर वाहन बेतरतीब तरीके से नहीं रखने और ऐसा होने पर इन्हें जब्त करने सहित विभिन्न निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वार्डों की सफाई व्यवस्था की सतत माॅनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि सड़कों के दुरूस्तीकरण के कार्य प्राथमिकता से हो। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें.

सफाई कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित
संभागीय आयुक्त ने जयपुर रोड पर सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने इन कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए स्वयं सफाई की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक सजगता के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में भागीदारी निभाए.
इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, उपायुक्त यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पंकज यादव सहित अन्य अधिकारी साथ रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : प्रियंका बिश्नोई मामले में पूर्व नोखा विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा उच्च स्तरीय जांच करवाकर हो कार्रवाई
Next: बीकानेर : उदयरामसर में 350 बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करवाने की मांग, सरपंच की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.