Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 63वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर हुई गहन चर्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 63वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर हुई गहन चर्चा

charlineraj_admin October 25, 2024 1 minute read
Educational conference of Rajasthan Teachers Association Progressive

Educational conference of Rajasthan Teachers Association Progressive

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 63 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन पेंशनर समाज भवन, कचहरी परिसर,बीकानेर में प्रारंभ हुआ. प्रथम दिन सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गुलाब नाथ योगी ने की. सम्मेलन के प्रथम दिन शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं विभिन्न शिक्षण बिंदु पर चर्चा की. सर्वप्रथम संघठन का वार्षिक प्रतिवेदन माया पारीक जिला महिला मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया. उसके पश्चात विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार वोडा (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ,माध्यमिक शिक्षा) बीकानेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा दिखाता है और एक सभ्य समाज की स्थापना करता है, शिक्षक ही वह स्रोत है जिससे मनुष्य का निर्माण होता है.

Educational conference of Rajasthan Teachers Association Progressive

मुख्य अतिथि भंवर लाल शर्मा सहायक निदेशक, निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा ) बीकानेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में शिक्षकों को कई प्रकार के कार्य करने के साथ-साथ मूल कार्य भी शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ करना होता है और इसमें शिक्षक सफल भी हैं. वह अन्य कार्यों के साथ-साथ अपना कर्तव्य निर्वाह भी पूरी निष्ठा से करते हैं. संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में छात्रों को सही दिशा दिखाना प्रत्येक शिक्षक का कर्तव्य है.

संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों को अपने हितों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए. संगठन के प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के पास कई कार्य हैं इन कार्यों को करते हुए ही अपने शिक्षक दायित्व को निभाना है, नई शिक्षा नीति 2020 के बिंदुओं के अनुरूप भी शिक्षकों को शिक्षित होते हुए शिक्षा देनी है.

संगठन की ओर से नरेश पोपली प्रधानाचार्य भोलासर, सुनीता गुलाटी राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक सहित पत्रकारों ओर शिक्षकों को सम्मानित किया गया. संगठन के इन वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. जिसमें मोहम्मद असलम समेजा, अब्दुल बहाव, गोपाल पारीक, गौरीशंकर शर्मा, नवाब अली, बृजमोहन सिंह, चेनाराम, भंगा सिंह यादव, नंद किशोर शर्मा, धर्मनाथ सिद्ध, अरुण कान्त वर्मा, पवन मोदी, माया पारीक, अख्तर कामिल, टीमकु देवी, विद्या पारीक, अशोक तंवर, विजय सिंह आदि ने संबंधित किया,कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : भाजपा देहात की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक, प्रदेश संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने कहा – बीकानेर देहात में सदस्यता अभियान थोड़ा कमजोर
Next: बीकानेर : MGSU में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता, श्रीगंगानगर की सेठ जी. एल. बिहानी एस. डी. कॉलेज बनी विजेता

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.