Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • जयपुर : ACB में की थी रिश्वत मांगने की झूठी शिकायत, अब शिकायतकर्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पहली बार हुआ ऐसा
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : ACB में की थी रिश्वत मांगने की झूठी शिकायत, अब शिकायतकर्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पहली बार हुआ ऐसा

charlineraj_admin August 30, 2024 1 minute read
False complaint of demanding bribe was lodged in ACB, now a case of fraud has been registered against the complainant.

False complaint of demanding bribe was lodged in ACB, now a case of fraud has been registered against the complainant.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान एसीबी के इतिहास में पहला रोचक मामला अलवर में एसीबी की कार्रवाई के दौरान देखने को मिला है. जहां गुरुवार को अलवर में हुई ACB की कार्रवाई गलत मिलने पर अब ACB ने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है. एसीबी को शिकायत की गई थी कि अलवर होमगार्ड आरक्षक द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है. शिकायत झूठी निकलने पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं के विरूद्ध ही धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि दिनांक 22.08.2024 को परिवादी महबूब अली द्वारा एसीबी अलवर प्रथम कार्यालय में स्वयं का हस्तलिखित एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें रिश्वत मांग पर कार्रवाई करने का उल्लेख था. उक्त शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही की जाकर, दिनांक 29.08.2024 को सहजूदीन होमगार्ड के विरुद्ध ट्रेप कार्यवाही की गई.

ट्रेप कार्रवाई के दौरान रिश्वत राशि के आदान-प्रदान के क्रम में डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर में करवाई गई रिकॉर्डिंग सुनने के पश्चात रिकॉर्डिंग में विरोधाभाषी एवं संदिग्ध तथ्य पाये जाने पर ए.सी.बी. टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि महबूब अली, मकसूर और कपिल ने मिलकर सहजुद्दीन खान के विरुद्ध षड्यंत्र रचा. उन्होंने कपिल को सहजूदीन के रूप में प्रस्तुत कर ए. सी. बी. में फर्जी रिश्वत मांग सत्यापन करवाया.

इसके बाद महबूब अली, मकसूर और कपिल ने षडयंत्र पूर्वक होमगार्ड में भर्ती करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग का रिकॉर्ड वार्तालाप करवाया और बाद में 450 वर्गगज के तीन प्लॉट के बदले 30,000 रुपये की राशि सहजूदीन को देने की योजना बनाई. उक्त तीनों द्वारा तथ्यों को छुपाते हुए, षड्यंत्र कर ट्रेप कार्यवाही करवाने के इस मामले में, ए.सी.बी के अलवर – प्रथम इकाई के ट्रेप अधिकारी उप अधीक्षक पुलिस महेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस थाना शिवाजी पार्क में आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2018 के अन्तर्गत धोखाधड़ी एवं कूटकरण का मामला दर्ज कराया गया है. अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्‌पीठ संगोष्ठी, विधायक सारस्वत ने किया शुभांरभ
Next: बीकानेर : जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश सक्सेना के निधन पर कार्यालय में जताई गई संवेदना, उनका कार्यकाल किया याद

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.