Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : सीमांत क्षेत्र गोडू के पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थियों से राज्यपाल ने किया संवाद, कहा – विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर हो कार्य
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : सीमांत क्षेत्र गोडू के पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थियों से राज्यपाल ने किया संवाद, कहा – विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर हो कार्य

charlineraj_admin August 28, 2024 1 minute read
Governor Haribhau Bagde Bagde interacted with the students at PMShri Vidyalaya of Godu, the border area in Bikaner.

Governor Haribhau Bagde Bagde interacted with the students at PMShri Vidyalaya of Godu, the border area in Bikaner.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को बीकानेर जिले के सीमांत क्षेत्र के गांव गोडू के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया. राज्यपाल बागडे ने इस दौरान बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया. उन्होंने विद्यार्थियों को पाठयपुस्तकों सहित अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षाएं दें और सकारात्मकता के साथ अच्छे अंक हासिल करें. उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर स्पर्धा परीक्षाएं आयोजित करवाने के भी निर्देश दिए.

राज्यपाल ने बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने और सूर्य नमस्कार सहित अन्य व्यायाम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे शरीर मजबूत होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर दें, जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो और वे अपने गांव तथा शहर का नाम रोशन कर सकें. इस दौरान उन्होंने कक्षा कक्षों का अवलोकन किया और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयनित स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गोडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी भी ली. राज्यपाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब और दवा केंद्र का निरीक्षण किया और निःशुल्क दवा, जांच सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया. इस दौरान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, बज्जू प्रधान पप्पू देवी तेतरवाल, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम आदि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : खाजूवाला के पूगल में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला, प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा – भाजपा अपने सदस्यों के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी 
Next: जयपुर : जिन ब्यूरोक्रेट्स पर भाजपा लगाती थी आरोप वही आज भी चला रहे सरकार, ये दिखाता है कि हमारी नियुक्तियां सही थी – अशोक गहलोत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.