Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • सरकार पर जमकर बरसे बीकानेर पहुंचे हनुमान बेनीवाल, 29 अक्टूबर को RLP के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर भी की बात
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

सरकार पर जमकर बरसे बीकानेर पहुंचे हनुमान बेनीवाल, 29 अक्टूबर को RLP के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर भी की बात

charlineraj_admin October 23, 2025 1 minute read
569358836_1395634861927948_3304605311118154101_n

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे. पार्टी के सातवें स्थापना दिवस को लेकर उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और भजनलाल सरकार से लेकर कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच गई है. जैसलमेर में बीकानेर के व्यापारियों की हत्या, बीकानेर में कलेक्टर आवास के पास जज के साथ लूट, जोधपुर के बिलाड़ा में बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सात बार धमकी मिल चुकी है, अब वक्त आ गया है कि अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए. बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा, पहले गहलोत और वसुंधरा साथ थे, अब भजनलाल और गहलोत एक हैं. कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों सांपनाथ और नागनाथ हैं.

उन्होंने आईपीएस तबादला सूची को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह लिस्ट गहलोत के घर पर बनी है, क्योंकि इसमें वही अफसर हैं जो फोन टेपिंग मामले में शामिल थे. आरएलपी सुप्रीमो ने जोधपुर के एसपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह वही अधिकारी हैं जो पहले गहलोत के इशारों पर फोन टेपिंग करते थे. बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार वेंटिलेटर पर है, यह किसी को पता नहीं कि वास्तव में सरकार चला कौन रहा है. उन्होंने पार्टी गठन की याद दिलाते हुए बेनीवाल ने कहा कि हम किसानों, गरीबों और बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरे, दिल से राजनीति की, लेकिन 2023 में हम अच्छा नहीं कर पाएं. अंता उपचुनाव को लेकर बेनीवाल ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा, सीएम भजनलाल एक दूसरे की कब्र खोदने में लगे हैं. भाजपा अपने ही प्रत्याशी को हराने में लगी हुई है, जबकि कांग्रेस का वहां कोई वजूद नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरएलपी किसी भी दल को समर्थन नहीं देगी.

बीकानेर सराय नथानियां गोचर भूमि के जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गोचर को बचाना बेहद जरूरी है. अगर प्रकृति से छेड़छाड़ की गई, तो उसका खामियाजा पूरी पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा. बेनीवाल ने अंत में कहा कि बीकानेर से सात संकल्पों के साथ हम 2027 की लड़ाई की शुरुआत कर रहे हैं. अब जनता असली विकल्प चुनेगी, ना कि नकली विपक्ष. उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को बीकानेर में आरएलपी अपनी सातवीं वर्षगांठ पर विशाल जनसभा करेगी, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे. इसी मंच से 2027 के चुनाव का आगाज सात संकल्पों के साथ किया जाएगा. इस दौरान विजयपाल बेनीवाल, डॉ विवेक माचरा, प्रभुराम गोदारा, राजेश गोदारा, दानाराम घिंटाला सहित आरएलपी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: होटल के कमरे में लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
Next: उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई बीकानेर में, विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई केंद्र का किया अवलोकन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.