Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जिला कलेक्टर की पहल, ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के माध्यम से किया जाएगा स्कूलों का सर्वे, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : जिला कलेक्टर की पहल, ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के माध्यम से किया जाएगा स्कूलों का सर्वे, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

charlineraj_admin October 23, 2024 1 minute read
Initiative of Bikaner District Collector

Initiative of Bikaner District Collector

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिले के समस्त राजकीय स्कूलों और इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए नवाचार के रूप में ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ शुरू किया गया है. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि मिशन के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की स्कूलों की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का सर्वे किया जाएगा. सर्वे संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से करवाया जाएगा. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की स्कूलों का एक सप्ताह में भौतिक सत्यापन करके निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.

जिला कलेक्टर ने बताया कि उपखंड अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्कूल भवनों और उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित कार्य संबंधित विभाग के माध्यम से करवाए जाएंगे. जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत प्रकोष्ठ) ऋतुराज महला प्रभारी अधिकारी होगी. प्रभारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्यों की स्कूलवार सूची बनाकर संबंधित विभागों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भिजवाई जाएगी. विद्यालयों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा में करवाया जाएगा.

इन बिंदुओं के आधार पर होगा सर्वे
जिला कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं के आधार पर राजकीय विद्यालयों का सर्वे किया जाएगा. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में संचालित कक्षाएं, विद्यालय की स्थिति, कमरों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या, चारदीवारी, मुख्य दरवाजा, विद्युत व जल कनेक्शन संबंधित जानकारी, शौचालय की संख्या व स्थित, सोक पिट, टिन शेड सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली जाएगी.

एडीएम ने किया धीरेरा स्कूल का निरीक्षण
जिला कलेक्टर द्वारा किए गए नवाचार ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना ने बुधवार को राउमावि धीरेरा का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीएम ने स्कूल में बैठने के लिए उचित स्थान, भवन, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, चारदीवारी, खेल मैदान, गंदे पानी की निकासी, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, शौचालय एवं छाया इत्यादि बिंदुओं की समीक्षा की. अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने स्कूल के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, ओपन जल हौद को सुरक्षित एवं शौचालयों की सफाई करवाने सहित मिड-डे-मील की जानकारी ली. उन्होंने अनुपयोगी कमरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु करने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर ग्यारह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
Next: बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास को झुंझुनूं व खींवसर उपचुनाव में प्रचार की कमान, सीएमओ में स्व. भैरो सिंह शेखावत को दी श्रद्धाजंलि

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.