Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश : “जनसेवा, जवाबदेही और जागरूकता से मजबूत होगा भाजपा संगठन”
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश : “जनसेवा, जवाबदेही और जागरूकता से मजबूत होगा भाजपा संगठन”

charlineraj_admin April 11, 2026 1 minute read
collageिुिु (2)

भाजपा बीकानेर शहर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं आगामी रणनीतियों को लेकर गहन मंथन किया गया. मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है और उसे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी, पार्षद या सामान्य कार्यकर्ता—सभी को जनता के कार्यों के प्रति सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं का व्यवहार और कार्यशैली ही संगठन की पहचान एवं विश्वसनीयता को सुदृढ़ बनाती है. अपने संबोधन में राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे के जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारत में गैस के जहाजों का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और प्रभावी कूटनीति का परिणाम है, जिसकी सराहना व्यापक स्तर पर हो रही है.

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस अफवाह फैलाने का प्रयास करती है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता सत्य और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सही जानकारी पहुंचाएं और जागरूकता बढ़ाएं. अपने उद्बोधन में उन्होंने बंगाल और कर्नाटक के राजनीतिक परिदृश्य का भी उल्लेख किया.

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व एवं बीकानेर आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि भाजपा नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे महिलाओं का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ रहा है.

प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह एवं ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मंच संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने किया.

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में विधायक सिद्धि कुमारी, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, रामगोपाल सुथार, अविनाश जोशी, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, मनीषा जोधा, नवनीत राजपुरोहित, सुशीला कंवर राजपुरोहित, मोहन सुराणा, भवानी पाइवाल, चेतन सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, एडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, विनोद धवल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सिंगड, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुनीम ही निकला लूटेरा…बीकानेर में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, त्वरित कार्रवाई कर बरामद किये रुपये !
Next: नेपाल की संसद में इतिहास : 25 साल की रूबी ठाकुर बनीं डिप्टी स्पीकर, संघर्ष से शिखर तक का सफर, युवाओं और महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.