बीकानेर के पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया. भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि मन की बात के इस 135वें संस्करण का मुख्य फोकस भारत की तकनीकी प्रगति, विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ जोडऩे पर था. प्रधानमंत्री ने विमानन क्षेत्र में भारत की बड़ी सफलता का जिक्र करते हुए मेड इन इंडिया सी-295 विमान की पहली उड़ान पूरी होने पर गर्व व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति, हमारे देश के लोग हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे छोटे-बड़े प्रयास हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. ये प्रयास बताते हैं कि जब मन में संकल्प हो और समाज का साथ मिले, तो कोई भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. जलसंचय तो करना-ही-करना है. बारिश के पानी की एक-एक बूँद को हमें बचाना है. मेरा खास आग्रह है, वर्षा का बूँद-बूँद पानी, हम मिल करके बचायें. भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि प्रसारण कार्यक्रम के दौरान शंकर सिंह राजपुरोहित, पंकज गहलोत, शिवलाल तेजी, आदर्श शर्मा, शांतिलाल भूरा, शंभुदयाल गहलोत, हीरालाल तेजी, आदर्श शर्मा, धीरज रांका, धनराज जाखड़, जगदीश गोदारा, संजय स्वामी एवं घनश्याम जाजड़ा आदि उपस्थित रहे.
