Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, उत्साह और उमंग के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, उत्साह और उमंग के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

charlineraj_admin August 15, 2024 1 minute read
Main function of 78th Independence Day in Bikaner

Main function of 78th Independence Day in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में पूर्ण उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा थे. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली. मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया.

मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, हिंदुस्तान स्काउट, राजस्थान स्टेट भारत स्काउट, बीबीएस तथा सोफिया स्कूल के कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल हुई. परेड का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने किया. इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी. राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने किया.

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं, हमें इस पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज दुनिया, भारत की शक्ति का लोहा मानने लगी है. देश तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियालो राजस्थान के संकल्प के साथ प्रदेश को हरा-भरा बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया है.

उन्होंने बीकानेर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि पांच वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य करवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर, सिरेमिक जोन व सोलर हब के रूप में जाना जाएगा. उन्होंने देश के विकास के लिए पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि यह तभी संभव होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति पर कार्य पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी से करेगा. युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य होते है. वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देश के सकारात्मक विकास के लिए करें.

इससे पहले कैबिनेट मंत्री गोदारा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय झवरलाल हर्ष की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया. मुख्य समारोह के दौरान घोष वादन में आदर्श विद्या मंदिर नोखा के 120 विद्यार्थियों, व्यायाम प्रदर्शन में बारह विद्यालयों के 450 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में आठ विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों, भारतीयम में दस विद्यालयों की 400 छात्राओं, सेवा आश्रम के 28 विशेष बच्चों की प्रस्तुति, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की 173 छात्राओं ने हिस्सा लिया.

समारोह में खेल-कूद, राजकीय सेवाओं और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 नागरिकों, विद्यार्थियों, सरकारी कार्मिकों और खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. आरएसी की दसवीं बटालियन को सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए चल वैजयंती प्रदान की गई.

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, विजय आचार्य, चंद्र मोहन जोशी, श्याम सुंदर चौधरी, पार्षद सुधा आचार्य, जितेंद्र सिंह राजवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कार्मिक और आमजन मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित, मंदाकिनी जोशी, ज्योति प्रकाश रंगा और रूबी ने किया.

 

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की ली सलामी, सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित
Next: बीकानेर : BSF बीकानेर सेक्टर में 78वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह, DIG अजय लूथरा ने किया ध्वजारोहण

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.