बीकानेर जिले में कोलायत क्षेत्र के देह गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मृतक के पुत्र ने पुलिस थाना कोलायत में मर्ग दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट पेश की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देह निवासी गणेशाराम पुत्र तुलछाराम (30) ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता तुलछाराम पुत्र सालूराम (58) 15 अप्रैल को बिना बताए घर से चले गए थे. देर रात सूचना मिली कि गांव के पास एक विद्युत पोल पर रस्सी के फंदे से लटके हुए हैं. सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके पिता की फांसी लगने से मृत्यु हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस थाना कोलायत ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने प्रकरण को धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग में दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है. मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है. पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा.
