Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • आजादी के प्रथम नायक मंगलपांडे की 199वी जयंती पर श्रद्धांमय स्मरण, धर्म और देश की रक्षा का पर्याय मंगल पांडे – गणेशदास सेवग, हुंकार उठी मन से किया आगाजे दंगल,वही बना अमर क्रांतिकारी मंगल – कामिनी विमल भोजक मैया
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

आजादी के प्रथम नायक मंगलपांडे की 199वी जयंती पर श्रद्धांमय स्मरण, धर्म और देश की रक्षा का पर्याय मंगल पांडे – गणेशदास सेवग, हुंकार उठी मन से किया आगाजे दंगल,वही बना अमर क्रांतिकारी मंगल – कामिनी विमल भोजक मैया

charlineraj_admin July 19, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 9.16.43 PM

बीकानेर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 199वी जयंती पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज और मंगल पांडे स्मारक समिति की तरफ से मंगल पांडे सर्किल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा आहूत की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गणेशदास सेवग ने तेल चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और देश की एकता की रक्षा के लिए अपने प्राण की परवाह किए बगैर जिसने मजबूत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोला वो क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडे धर्म की रक्षा के पर्याय के रूप में सदैव पूजनीय रहेंगे.

विशिष्ठ अतिथि कल्याण फाऊंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे की हुंकार ने भारत में आजादी के आंदोलन की शुरुआत की और वे सदैव भारत देश के फौलादी वीर के रूप में याद किए जाते रहेंगे. वरिष्ठ समाजसेवी और व्यापारी बजरंगलाल सेवग उर्फ़ मास्टर जी ने कहा कि जो वतन के धर्म के लिए और संप्रभुता किं रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से पीछे नहीं हटते अमीर शहीद मंगल पांडे इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने करते हुए कहा कि भारत देश की वीर गाथाओं में आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे अविस्मरणीय व्यक्तित्व और गौरव के रूप मे सदेव पूजे जाएंगे. राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित हुए कहा कि जिस वक्त भारत में बोलने से लोग हिचकिचाते थे अंग्रेजी दासता का भयंकर खौफ था तब मंगल पांडे ने विद्रोह का बिगुल फूंक कर भारतीयों में जोश का संचार किया और भारत आजादी की राह पर आगे बढ़ा.

वन्देमातरम टीम के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि वीर सपूतों की गाथाओं पर छोटे छोटे लघु नाटक बच्चों के लिए तैयार किए जाने चाहिए जिस से वे इनके वीर कार्यों से अवगत हो सके. मंगल पांडे स्मारक समिति के शंकर सेवग ने कहा कि हम गर्वित है कि हम मंगल पांडे के समाज में पैदा हुए जो अदभुत वीरता का परिचायक है. बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा उर्फ लड्डू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंगल पांडे की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आवश्यकता महापुरुषों के जीवन को बच्चों के सामने लाने की है. आभार महासभा के सचिव मनोज कुमार शर्मा मनसा महाराज ने ज्ञापित किया.

भाई बंधु ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि स्मरण सभा को वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा, जेठमल सेवग उर्फ़ नरेंद्र, भीखमचंद फाउंडेशन के शिवरतन सेवग, मनोज कुमार शर्मा कोच साब, अनिल शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, गायत्री गिरी, भंवरलाल लिम्बा, महासभा के शिक्षक प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक राज शर्मा, खुश भोजक, ब्रिज कुमार व्यास सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे श्री धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट माताओं के चेहरे,
Next: पंचायतीराज-नगर निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई !

Related Stories

collagefhfh (3)
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

पंचायतीराज-नगर निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई !

charlineraj_admin July 20, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 7.49.55 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे श्री धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट माताओं के चेहरे,

charlineraj_admin July 19, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 7.48.48 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट से जयपुर में मुलाकात, पायलट ने दिया शीघ्र बीकानेर दौरे का आश्वसन !

charlineraj_admin July 19, 2026

Recent Posts

  • पंचायतीराज-नगर निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई !
  • आजादी के प्रथम नायक मंगलपांडे की 199वी जयंती पर श्रद्धांमय स्मरण, धर्म और देश की रक्षा का पर्याय मंगल पांडे – गणेशदास सेवग, हुंकार उठी मन से किया आगाजे दंगल,वही बना अमर क्रांतिकारी मंगल – कामिनी विमल भोजक मैया
  • वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे श्री धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट माताओं के चेहरे,
  • कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट से जयपुर में मुलाकात, पायलट ने दिया शीघ्र बीकानेर दौरे का आश्वसन !
  • गौ सेवा कर बीकानेर इकाई ने मनाया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस, हिंदू परंपरा में गाय को माना जाता है कामधेनु का स्वरूप : डॉ. मेघना शर्मा

  • राजस्थान में पंचायतीराज-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 अगस्त से 15 नवम्बर के बीच करवाए जाएंगे चुनाव, तैयारियां शुरू !
  • 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने रचा इतिहास, यामी गौतम चमकीं
  • छत्तरगढ़ ट्रिपल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी सिकंदर और रहमत अली गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • राज्य स्तरीय टीम ने बीकानेर जिला अस्पताल में किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

You may have missed

collagefhfh (3)
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

पंचायतीराज-नगर निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई !

charlineraj_admin July 20, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 9.16.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

आजादी के प्रथम नायक मंगलपांडे की 199वी जयंती पर श्रद्धांमय स्मरण, धर्म और देश की रक्षा का पर्याय मंगल पांडे – गणेशदास सेवग, हुंकार उठी मन से किया आगाजे दंगल,वही बना अमर क्रांतिकारी मंगल – कामिनी विमल भोजक मैया

charlineraj_admin July 19, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 7.49.55 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे श्री धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट माताओं के चेहरे,

charlineraj_admin July 19, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 7.48.48 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट से जयपुर में मुलाकात, पायलट ने दिया शीघ्र बीकानेर दौरे का आश्वसन !

charlineraj_admin July 19, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.