Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • MBBS डॉक्टर बन लौटी बीकानेर की बेटी, बेंगलुरु से बीकानेर पहुंचने पर डॉ. दीपा चांवरिया का वाल्मीकि यूथ क्लब ने ‘वाल्मीकि रत्न’ सम्मान से किया सम्मानित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

MBBS डॉक्टर बन लौटी बीकानेर की बेटी, बेंगलुरु से बीकानेर पहुंचने पर डॉ. दीपा चांवरिया का वाल्मीकि यूथ क्लब ने ‘वाल्मीकि रत्न’ सम्मान से किया सम्मानित

charlineraj_admin July 8, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-07-08 at 1.03.27 PM

कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बीकानेर की बेटी डॉ. दीपा चांवरिया ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर और वाल्मीकि समाज का नाम गौरवान्वित किया है. बेंगलुरु से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर बीकानेर आगमन पर सुभाष मार्ग एम आर होटल के पास वाल्मीकि यूथ क्लब द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में डॉ. दीपा चांवरिया को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ‘वाल्मीकि रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा परिजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. दीपा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वाल्मीकि यूथ क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जादुसंगत ने कहा कि डॉ. दीपा चांवरिया की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि आज दीपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने समाज के युवाओं के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है. उनकी यह उपलब्धि बीकानेर शहर, वाल्मीकि समाज तथा पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.

वाल्मीकि यूथ क्लब, बीकानेर के शहर अध्यक्ष विजय पंडित ने कहा कि डॉ. दीपा चांवरिया ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की बल्कि पूरे बीकानेर और वाल्मीकि समाज के लिए गर्व का विषय है. कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने कहा कि वाल्मीकि यूथ क्लब हमेशा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहेगा. डॉ. दीपा का सम्मान समाज की हर बेटी के सम्मान का प्रतीक है और उनकी सफलता से अनेक युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे.

इस अवसर पर वाल्मीकि यूथ क्लब द्वारा डॉ. दीपा के माता-पिता, दादा-दादी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का भी विशेष सम्मान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग, त्याग और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिवार के संस्कारों और सहयोग के कारण ही आज दीपा ने यह मुकाम हासिल किया है.

कोटगेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, पंडित संतोषानंद महाराज सरस्वती, सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, वाल्मीकि यूथ क्लब के प्रदेश संगठन महासचिव सुनील चांवरिया, शहर अध्यक्ष विजय पंडित, मुकुल वाल्मीकि, सीताराम चांवरिया, राजेश वाल्मीकि, कविता चांवरिया, गोपीराम चांवरिया, शेर सिंह जावा, मुरली चांवरिया,आकाश चांवरिया, मनजीत चांवरिया, रूपचंद चांवरिया आदि ने डॉ. दीपा का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. डॉ दीपा को आशीर्वाद देने विशेष रूप से कोटगेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, पंडित संतोषानंद महाराज सरस्वती आदि ने डॉ दीपा को आशीर्वाद दिया और स्वागत भी किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अब किरतासर में मौत की डिग्गी ने छिनी जिन्दगी, डूबने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, नोखा पुलिस जांच में जुटी
Next: धमाके के साथ परचून की दुकान में लगी आग, छत्त गिरी, सामान जलकर राख, फ्रीज में धमाके की आशंका, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव की घटना !

Related Stories

741285099_122309760980023549_4349609117470060232_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

धमाके के साथ परचून की दुकान में लगी आग, छत्त गिरी, सामान जलकर राख, फ्रीज में धमाके की आशंका, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव की घटना !

charlineraj_admin July 8, 2026
738546442_1548731676806213_5036895096191341694_n
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

अब किरतासर में मौत की डिग्गी ने छिनी जिन्दगी, डूबने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, नोखा पुलिस जांच में जुटी

charlineraj_admin July 6, 2026
collageुरुरुिुीुीु
  • अपराध
  • सार समाचार

शाहरुख हत्याकांड में इनामी आरोपी रघुवीर सिंह गिरफ्तार, विदेश में काटी फरारी, बीकानेर पुलिस ने दबोचा

charlineraj_admin July 6, 2026

Recent Posts

  • धमाके के साथ परचून की दुकान में लगी आग, छत्त गिरी, सामान जलकर राख, फ्रीज में धमाके की आशंका, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव की घटना !
  • MBBS डॉक्टर बन लौटी बीकानेर की बेटी, बेंगलुरु से बीकानेर पहुंचने पर डॉ. दीपा चांवरिया का वाल्मीकि यूथ क्लब ने ‘वाल्मीकि रत्न’ सम्मान से किया सम्मानित
  • अब किरतासर में मौत की डिग्गी ने छिनी जिन्दगी, डूबने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, नोखा पुलिस जांच में जुटी
  • शाहरुख हत्याकांड में इनामी आरोपी रघुवीर सिंह गिरफ्तार, विदेश में काटी फरारी, बीकानेर पुलिस ने दबोचा
  • साधुमार्गी जैन सेवा समिति का विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 115 यूनिट रक्त संग्रहित, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

  • अगर वन विभाग हुए तबादले तो प्रदेश में कैसे सफल रहेगा पौधारोपण अभियान, जबकि वन विभाग रहता है मुख्य कड़ी
  • बीकानेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छात्र सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र
  • बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां का स्वागत, हुई बीकानेर के औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा
  • बीकानेर पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, नाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत !
  • राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां आज बीकानेर में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

You may have missed

741285099_122309760980023549_4349609117470060232_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

धमाके के साथ परचून की दुकान में लगी आग, छत्त गिरी, सामान जलकर राख, फ्रीज में धमाके की आशंका, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव की घटना !

charlineraj_admin July 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-08 at 1.03.27 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

MBBS डॉक्टर बन लौटी बीकानेर की बेटी, बेंगलुरु से बीकानेर पहुंचने पर डॉ. दीपा चांवरिया का वाल्मीकि यूथ क्लब ने ‘वाल्मीकि रत्न’ सम्मान से किया सम्मानित

charlineraj_admin July 8, 2026
738546442_1548731676806213_5036895096191341694_n
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

अब किरतासर में मौत की डिग्गी ने छिनी जिन्दगी, डूबने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, नोखा पुलिस जांच में जुटी

charlineraj_admin July 6, 2026
collageुरुरुिुीुीु
  • अपराध
  • सार समाचार

शाहरुख हत्याकांड में इनामी आरोपी रघुवीर सिंह गिरफ्तार, विदेश में काटी फरारी, बीकानेर पुलिस ने दबोचा

charlineraj_admin July 6, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.