Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • सागर की छतरियों के शैक्षणिक भ्रमण पर रहे MGSU के विद्यार्थी, बीकानेर राजपरिवार के समाधि स्थल के रूप में प्रसिद्ध – डॉ मेघना शर्मा
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

सागर की छतरियों के शैक्षणिक भ्रमण पर रहे MGSU के विद्यार्थी, बीकानेर राजपरिवार के समाधि स्थल के रूप में प्रसिद्ध – डॉ मेघना शर्मा

charlineraj_admin December 11, 2025
WhatsApp Image 2025-12-11 at 4.43.41 PM (1)

बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने सागर की छतरियों व देवीकुंड सागर का शैक्षणिक भ्रमण किया. सर्वप्रथम कुलगुरू आचार्य मनोज दीक्षित ने विद्यार्थी दल को हरी झंड़ी दिखाकर परिसर से रवाना किया. भ्रमण दल में विभाग के लगभग साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया. अतिथि शिक्षकों में डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, डॉ. खुशाल पुरोहित, रिंकू जोशी, भगवान दास सुथार शामिल रहे.

इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष व भ्रमण निदेशक डॉ. मेघना शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि सागर बीकानेर के राव बीकाजी के राजपरिवार के समाधि स्थल के रूप में ख्यात है, जहां सोलहवीं सदी के राव कल्याणमल से लेकर बीसवीं सदी के महाराजा करणी सिंह तक के शासकों की छतरियां शामिल हैं, जिनमें दुलमेरा लाल पत्थर और संगमरमर और आधुनिक काल में ग्रेनाइट का भी उपयोग हुआ है. सागर स्थित छतरियों के गुंबदों की छत पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्र, फूलों, पक्षियों और मोर की बारीक नक्काशी है और इस प्रकार ये अपनेआप में राजपूत चित्रकला के प्रमुख आकर्षण हैं. यह हिंदू और इस्लामी वास्तुकला का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करता है, जो भारतीय संस्कृति की समावेशिता के गुण को भी परिलक्षित करता है.

डॉ. मुकेश हर्ष ने बताया कि देवीकुंड सागर राजपूत परंपरा और पितृ सम्मान की भावना का प्रतीक तो है ही साथ ही बीते युग की गाथाओं, परंपराओं और जनमानस की आस्था का अमर स्मारक भी है. डॉ. रीतेश व्यास ने बताया कि महाराजा अनूप सिंह की छतरी सोलह खंभों पर टिकी, कला और स्थापत्य का अद्भुत नमूना है तो वहीं महाराजा सूरत सिंह की छतरी सफेद संगमरमर से बनी, बारीक नक्काशीदार और बहुत आकर्षक है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद केके मजूमदार को दी श्रद्धांजलि, 1971 के भारत-पाक युद्ध में बांग्लादेश में हुए शहीद !
Next: रंग-राजस्थानी कार्यक्रम का हुआ भव्य पोस्टर विमोचन, सीमा मिश्रा व राजवीर सिंह चलकोई आयेंगे बीकानेर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
bjp_1558841352
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

charlineraj_admin May 27, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.