Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : बीकानेर के जयमलसर गांव में छात्राओं के लिए स्थापित होगी अत्याधुनिक सैन्य अकादमी, 100 करोड़ के निवेश का हुआ MOU
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : बीकानेर के जयमलसर गांव में छात्राओं के लिए स्थापित होगी अत्याधुनिक सैन्य अकादमी, 100 करोड़ के निवेश का हुआ MOU

charlineraj_admin November 21, 2024 1 minute read
Military academy will be established in Jaimalsar village

Military academy will be established in Jaimalsar village

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – छात्राओं को सैन्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से बीकानेर जिले के जयमल सर गांव में अत्याधुनिक सैन्य अकादमी स्थापित की जा रही है. इस संबध में निवेश के लिए 100 करोड़ के MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं. राइजिंग राजस्थान समिट में निवेश लेकर कोलकाता के दौरे पर गए शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में श्रीराम नारायण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पूनम चंद राठी व शिक्षा विभाग के निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. अब बीकानेर के जयमलसर गांव में हर गांव की बहन-बेटी ट्रेंड होकर सेना में जाएगी और उन्हें दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने और अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.

शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कोलकाता में विभिन्न उद्योगपतियों और राजस्थान मूल के व्यवसायियों से मुलाकात के दौरान शिक्षा विभाग में निवेश की यह पहल की है. जिसमें बीकानेर जिले के जयमलसर गांव में श्रीराम नारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छात्राओं के लिए सैन्य एकेडमी की स्थापना की जाएगी. सैन्य एकेडमी के निर्माण में श्रीराम नारायण राठी ट्रस्ट 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान शूरवीरों की भूमि है यहां के युवा देशभक्ति के लिए मर मिटने का जज्बा रखते हैं और सेना में अधिक से अधिक संख्या में भर्ती होते हैं. प्रदेश में अच्छे सैन्य स्कूल खोलने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निर्देश है कि प्रदेश के सभी संभागों में सैनिक स्कूल खोले जाएं.

आगामी राइजिंग राजस्थान समिट 2024 के संदर्भ में कोलकाता की अपनी यात्रा के दूसरे दिन, विभिन्न उद्योगपतियों और राजस्थानी मूल के व्यवसायियों के साथ सार्थक वार्तालाप किया तथा शिक्षा क्षेत्र में संभावित निवेश के महत्वपूर्ण अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

राजस्थान के बीकानेर जिले के जयमल… pic.twitter.com/WwDPHxNSXL

— Madan Dilawar (@madandilawar) November 20, 2024

उन्होंने कहा कि हम हर संभाग मुख्यालय पर सैनिक स्कूल खोलना चाहते हैं तथा वैदिक ज्ञान देने के लिए वैदिक पाठशालाओं की स्थापना करना चाहते हैं. हमारी बहनें सेना में जाकर अपनी योग्यता, शौर्य और साहस का अतुलनीय परिचय दे रही हैं. ऐसे में यदि छात्रा सैनिक स्कूल खोले जाए तो हर गांव की बहन बेटी को सेना में जाकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने और अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : बीकानेर हाउस की होगी कुर्की, पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश, नोखा नगर पालिका के अधीन है भवन
Next: जयपुर : अब 30 दिन की होगी ASI से SI प्रमोशन ट्रेनिंग अवधि, DGP यूआर साहू ने जारी किए आदेश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.