Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व्यास, कहा – शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व्यास, कहा – शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर

charlineraj_admin September 4, 2024 1 minute read
MLA Vyas participated in financial literacy program

MLA Vyas participated in financial literacy program

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की भूमिका अहम है. यह महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज का नेतृत्व करेंगी तो समाज और अधिक तेज गति से प्रगति करेगा. विधायक व्यास ने बुधवार को एसबीआई-आरसेटी कार्यालय में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. विधायक व्यास ने कहा कि समाज के उत्थान में आरसेटी द्वारा किए गए प्रयास अनुकरणीय हैं. इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं.

 

उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज की आर्थिक समृद्धि का आधार बताया. उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता से लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं और अपने संसाधनों का उचित उपयोग कर सकते हैं. विधायक व्यास ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें संस्कारित भी करें. शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर है.

सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का प्रसार समाज के प्रत्येक वर्ग में होना चाहिए, जिससे आर्थिक जागरूकता का स्तर ऊँचा उठ सके. उन्होंने यहां प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की सफल कहानियों को संकलित करने का सुझाव दिया. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस. एन. हर्ष ने स्वास्थ्य और वित्तीय साक्षरता के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि एक समाज तभी स्वस्थ बन सकता है, जब लोग आर्थिक रूप से सक्षम हों और सही निर्णय लेने में सक्षम हों.

जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक वाई. एन. व्यास ने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के विविध पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सही वित्तीय जानकारी के माध्यम से लोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं. संस्थान निदेशक दिनेश कुमार जैन ने आभार जताया और समाज में वित्तीय साक्षरता के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने का आह्वान किया. इस दौरान राजीविका के रघुनाथ डूडी, किशन चौधरी, अनिल आचार्य, मुरली व्यास, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : हरिराम सियाग को बीकानेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, 3 संतान होने का आरोप साबित
Next: बीकानेर : हम किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार – बिशनाराम सियाग

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.