Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : चिकित्सा विभाग एवं CIFF के बीच एमओयू, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मिलेगा सहयोग
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : चिकित्सा विभाग एवं CIFF के बीच एमओयू, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मिलेगा सहयोग

charlineraj_admin September 10, 2024 1 minute read
MoU between Medical Department and CIFF in Jaipur

MoU between Medical Department and CIFF in Jaipur

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फण्ड फाउंडेशन (सीआईएफएफ) के बीच मंगलवार को शासन सचिवालय में एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया. एमओयू पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं सीआईएफएफ की ओर से कार्यकारी निदेशक मंजुला सिंह ने हस्ताक्षर किए.

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव राठौड़ ने कहा कि एमओयू से प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने में तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा. राज्य के परिवार नियोजन कार्यक्रम को भी मजबूत किया जा सकेगा. साथ ही, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सुगमता होगी. सीआईएफएफ के माध्यम से एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर उपचार विकल्प तैयार किए जाएंगे.

राठौड़ ने बताया कि इस पांच-वर्षीय एमओयू के तहत महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर में सुधार पर फोकस किया जाएगा. एमओयू के तहत सीआईएफएफ की ओर से विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के साथ ही महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधारात्मक गतिविधियों के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा.

सीआईएफएफ के संस्थापक सर क्रिस हॉन ने कहा कि एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की स्थितियां बेहतर होंगी. उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के साथ सीआईएफएफ की लंबी साझेदारी रही है. उनका फाउंडेशन बच्चों के लिए एक स्वस्थ, भेदभाव मुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. भारती दीक्षित, निदेशक आरसीएच डॉ. सुनीत सिंह राणावत, एसपीएम डॉ. लोकेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं सीआईएफएफ व जपाईगो संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सदस्यता अभियान भाजपा संगठन का महापर्व, प्रत्येक कार्यकर्ता की इसमें भागदारी रहेगी – ओपी महेंद्रा
Next: बीकानेर : खेजड़ी़ बचाओ संघर्ष समिति के धरने में पहुंची नोखा विधायक सुशीला डूडी, कहा – सरकार जल्द उठाए सकारात्मक कदम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.