Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • अब जयपुर में बदला बहुत कुछ, 40 से ज्यादा सड़कों, चौराहों, पुलों, पार्कों और प्रमुख स्थलों के बदले नाम, कांग्रेस ने किया विरोध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

अब जयपुर में बदला बहुत कुछ, 40 से ज्यादा सड़कों, चौराहों, पुलों, पार्कों और प्रमुख स्थलों के बदले नाम, कांग्रेस ने किया विरोध

charlineraj_admin November 5, 2025
FGH-1

जयपुर में नगर निगम ने कार्यकाल खत्म होने से ठीक एक हफ्ता पहले शहर के कई प्रमुख स्थलों, सड़कों, चौराहों, पुलों और पार्कों के नाम बदलने का बड़ा फैसला किया है. इन नामकरणों में ऐसे महापुरुषों के नाम शामिल किए गए हैं, जो वर्तमान में बीजेपी और आरएसएस के साथ अधिक जुड़े हुए माने जाते हैं. इसमें सबसे चर्चित नाम एलिवेटेड ब्रिज “भारत जोड़ो सेतु” का है, जिसे अब सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बदल दिया गया है. यह पुल तीन साल पहले तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्पित किया गया था.

जयपुर नगर निगम की आखिरी बैठक में शहर के लगभग 40 प्रमुख स्थलों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया. इसके तहत सेंट्रल पार्क और टोंक रोड का नाम पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के नाम पर रखा गया. वहीं, रामनिवास बाग में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर रखा गया. इसके अलावा तीन चौराहों के नाम परशुराम सर्किल, चित्रगुप्त सर्किल और खाटू श्याम सर्किल रखे गए.

कांग्रेस पार्टी ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है, विशेषकर भारत जोड़ो ब्रिज के नाम बदलने को लेकर. उनका कहना है कि यह पुल “भारत को जोड़ने” का संदेश देता था और इसका नाम बदलना राजनीतिक चाल है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल में कोई ठोस काम नहीं किया और सिर्फ नाम बदलने के बहाने राजनीति कर रही है.

इधर, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि नए नाम महापुरुषों के सम्मान में रखे गए हैं और किसी का नाम हटाकर दूसरा नहीं रखा गया. उनके मुताबिक, सरदार पटेल ने भारत को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसलिए ब्रिज को उनका नाम दिया गया. सेंट्रल पार्क और टोंक रोड का नाम भैरों सिंह शेखावत के नाम पर रखा गया क्योंकि इन स्थलों का पहले कोई नाम नहीं था. मेयर ने कहा कि नामकरण जनता के सुझावों और भावनाओं के आधार पर किया गया है और इसमें राजनीति को घालने की आवश्यकता नहीं है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MGUS के इतिहास विभाग में हुआ 491 वां राती घाटी विजय दिवस समारोह के पोस्टर का विमोचन
Next: अचानक किसान की ढाणी में लगी आग, सबकुछ हुआ खाक, परिवार खुले आसमान तले !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.