Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – नोखा को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका बनाने के लिए बहुमत से बनाएंगे भाजपा का बोर्ड
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – नोखा को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका बनाने के लिए बहुमत से बनाएंगे भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 7.26.30 PM

बीकानेर जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, नोखा द्वारा निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला सह प्रभारी अशोक नागपाल तथा निकाय चुनाव प्रभारी सुनील यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सम्मेलन में नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक वार्ड में जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और विकास के विजन को पहुंचाएं.

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि नोखा की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है. भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नोखा नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाना है, ताकि शहर को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका मिल सके. भाजपा बहुमत आने पर मूल ओबीसी के कार्यकर्ता को नगर पालिका अध्यक्ष बनाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता भ्रष्टाचार का अंत, पारदर्शी व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास है. नगरपालिका में आमजन के काम समयबद्ध तरीके से हों, जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और शहर के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग हो, इसी संकल्प के साथ भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी.

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठन के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित करें. नोखा में परिवर्तन केवल चुनावी नारा नहीं, बल्कि सुशासन और विकास का संकल्प है. प्रभारी सुनील यादव ने कहा पार्टी सर्वे करके जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी नगरपालिका चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने तथा नोखा नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया.

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, चुनाव संयोजक सूरजमल उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, महेंद्र संचेती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल भूरा, महेश झवर, सुनील झवर, सुरेन्द्र भट्टड सहित पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन
Next: स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में नोखा गाँव विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

Related Stories

collagetghddd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में नोखा गाँव विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 7.27.13 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 8.48.32 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

विधायक सिद्धि कुमारी बोलीं – आमजन के चहेते प्रत्याशी को मौका देकर बनाएंगे भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 24, 2026

Recent Posts

  • स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में नोखा गाँव विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव
  • नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – नोखा को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका बनाने के लिए बहुमत से बनाएंगे भाजपा का बोर्ड
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन
  • विधायक सिद्धि कुमारी बोलीं – आमजन के चहेते प्रत्याशी को मौका देकर बनाएंगे भाजपा का बोर्ड
  • आप भी बनना चाह रहे पार्षद तो पहले कर लें ये तैयारी, जानें नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी

  • PBM में फिर प्रसूता की मौत, चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप, मृतका का मेडिकल रिकॉर्ड गायब करने का आरोप, मचा हड़कंप
  • देशनोक नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह – विधायक भाटी, पार्षद पद के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत की दावेदारी !
  • बीकानेर में भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
  • देशनोक में कांग्रेस की विशाल कार्यकर्ता बैठक, 25 वार्डों में जीत का संकल्प; कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर दिखाई एकजुटता
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

You may have missed

collagetghddd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में नोखा गाँव विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 7.26.30 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – नोखा को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका बनाने के लिए बहुमत से बनाएंगे भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 7.27.13 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 8.48.32 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

विधायक सिद्धि कुमारी बोलीं – आमजन के चहेते प्रत्याशी को मौका देकर बनाएंगे भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 24, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.