Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • नोपाराम जाखड़ बने रहेंगे उरमूल डेयरी के चैयरमेन, राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले से आरसीडीएफ प्रबंध निदेशक का आदेश अपास्त, जाखड़ समर्थको में प्रसन्नता का माहौल, मिठाई बांट कर समर्थको ने मनाया जश्न, नोपाराम जाखड़ शीघ्र करेंगे कार्यभार ग्रहण
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नोपाराम जाखड़ बने रहेंगे उरमूल डेयरी के चैयरमेन, राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले से आरसीडीएफ प्रबंध निदेशक का आदेश अपास्त, जाखड़ समर्थको में प्रसन्नता का माहौल, मिठाई बांट कर समर्थको ने मनाया जश्न, नोपाराम जाखड़ शीघ्र करेंगे कार्यभार ग्रहण

charlineraj_admin November 15, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-11-15 at 1.47.04 PM

बीकानेर में नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बने रहेंगे. राजस्थान हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाकर जाखड़ को बहाल कर दिया है. यह समाचार यहां पहुंचते ही नोपाराम जाखड़ के समर्थकों में खुशी से छा गई. उन्होंने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया. न्यायाधीश सुनील बेनीवाल की खंडपीठ के इस आदेश के बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) का आदेश कायम नहीं रहा. जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बरकरार रहेंगे. जाखड़ शीघ्र ही डेयरी चैयरमेन पद पर फिर से ज्वाइन करेंगे.

इससे पहले पिछले साल भी 12 अगस्त को भी राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) ने नोपाराम जाखड़ को निर्योग्य घोषित किया था, जिसके खिलाफ पहले भी उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपना पक्ष रखा था. राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीडीएफ के 12 अगस्त के फैसले के खिलाफ स्थगन आदेश दे दिया था. राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की सूचना यहां पहुंचते ही जाखड़ समर्थकों में प्रसन्नता फैल गई.

उल्लेखनीय है कि जाखड़ के खिलाफ बंशीलाल ने दो से अधिक संतान होने का आरोप लगाते हुए आरसीडीएफ में वाद दायर करवाया. आरसीडीएफ के एकतरफा फैसले के खिलाफ नोपाराम जाखड़ ने हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें सुनवाई का मौका देने की बात कही. इस बार भी पुनरावृत्ति हुई है। नोपाराम जाखड़ ने अपने वकील के मार्फत न्यायालय से सुनवाई की गुहार लगाई. न्यायाधीश सुनील बेनीवाल की खंडपीठ ने उनका पक्ष सुनने के बाद जाखड़ के पक्ष में फैसला दिया. इस फैसले से आरसीडीएफ प्रबंध निदेशक का पूर्व का आदेश अपास्त हो गया.

पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल, बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, उरमूल डेयरी बीकानेर के प्रबन्ध संचालक बाबूलाल बिश्नोई, डायरेक्टर हेतराम बिश्नोई,बीकानेर नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद, बीरबल मूण्ड फौजी, पंचायत समिति सदस्य सहीराम गोदारा, कमाण्डों जीवराज सिंह, बृजलाल गोदारा, कुलदीप बेनीवाल, सरपंच सम्पत मेघवाल, राजेश गोदारा, शंकरलाल, रामजस, मांगीलाल, गोरधनराम, ओमकंवर, शाकिर अली, रामनारायण, उरजाराम, प्रभुराम, उरमूल डेयरी स्टाफ सहित क्षेत्र के सभी पशुपालकों ने प्रसन्नता जाहिर की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बज्जू के बीकमपुर SBI बैंक शाखा में देर रात चोरी, रूपये ले जाने में नाकाम चोरी 12 बोर की बंदूक और 27 कारतूस लेकर फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात !
Next: कोलायत में भाजपा की बीएलए (2) बैठक, SIR कार्यशाला एवं मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.