Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • आयोजन
  • सार समाचार

बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण

charlineraj_admin April 16, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-16 at 12.08.45 PM

बीकानेर में परशुराम शोभायात्रा एवं समारोह समिति के बैनर तले इस वर्ष भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. समिति अध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि 17 अप्रैल को एमएम ग्राउंड से शाम 4:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा. यह शोभायात्रा नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, मोहता चौक, लखोटिया चौक, बिन्नाणी चौक, पारीक चौक से होते हुए जस्सूसर गेट पर सम्पन्न होगी.

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा और सांस्कृतिक झलक मुख्य आकर्षण रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों के तहत समिति द्वारा पोस्टर का विमोचन भी किया गया. इस अवसर पर वाई.के. शर्मा, देवीदत्त शर्मा, रवि कलवाणी, डॉ. श्रीकांत व्यास, रजत दाधीच, मोहित जोशी, महेश ओझा, रविशंकर पुरोहित और लक्ष्मी पारीक उपस्थित रहे. 18 अप्रैल को रतन बिहारी पार्क व एमएम ग्राउंड के पास स्थित परशुराम सर्किल पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं 19 अप्रैल को बान्द्राबास स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी.

2014 में हुई थी शुरुआत

रवि कलवाणी ने बताया कि यह शोभायात्रा वर्ष 2014 से 2020 तक लगातार आयोजित होती रही, लेकिन कोरोना काल में इसे कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा. वर्ष 2025 से पुनः इसकी शुरुआत की गई. उन्होंने कहा कि बीकानेर का ब्राह्मण समाज सशक्त एवं संगठित है तथा यह शोभायात्रा केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक होगी. इसमें ब्राह्मण समाज की सभी जातियों के लोग सम्मिलित होंगे.

जोर-शोर से चल रहा प्रचार अभियान

शोभायात्रा को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा प्रतिदिन प्रचार रथ विभिन्न सजातीय मोहल्लों में जाकर लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रहा है. शहरभर में जगह-जगह आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
Next: हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.