Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • दस रूपए की एक चाय छोड़ उसी से एक पौधा जरूर लगाएं – अविनाश गहलोत
  • Uncategorized

दस रूपए की एक चाय छोड़ उसी से एक पौधा जरूर लगाएं – अविनाश गहलोत

charlineraj_admin June 14, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-14 at 11.23.00 AM

बीकानेर प्रवास पर आए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति दस रुपये की एक चाय छोड़कर, उस कीमत का एक पौधा अवश्य लगाएं। उसे तीन साल तक बड़ा भी करें। उन्होने कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ का दोहन करता है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन मेें कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है.

मंत्री गहलोत शनिवार सुबह रिडमलसर स्थित सागर तालाब किनारे ”वंदे गंगा” जल संरक्षण- जन अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री ने कहा कि एक भागीरथ वे थेे जो धरती पर गंगा लेकर आए। दूसरे भागीरथ हमारे मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा हैं जिन्होने वर्षा जल संरक्षण को लेकर ये अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक पखवाड़े तक ही नहीं बल्कि पूरे साल हमें इस अभियान का हिस्सा बनकर जल संरक्षण करना है। प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बने और आगे बढाए।

मंत्री गहलोत ने 21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति आधे से पौने घंटे तक प्रतिदिन योग करें। तभी वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहेगा। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही नशे के खिलाफ संकल्प लेने और परिवार को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री गहलोत ने अहमदाबाद प्लेन हादसे की घटना को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने किस विषम परिस्थितियों में जल का संरक्षण किया। ये हम सब अच्छे से जानते हैं। नई पीढ़ी भी जल का संरक्षण करें। साथ ही कहा कि जिला कलेक्टर ने तालाब के 147 बीघा कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाकर सागर तालाब की इस धरोहर के संरक्षण में अहम योगदान दिया है। 40 करोड़ की लागत से कबीर वाटिका का कार्य भी यहां होगा।

बीकानेर पंचायत समिति प्रधान श्री राजकुमार कस्वां ने कहा कि पानी का मोल ग्राम वासियों से ज्यादा कोई नहीं जानता। लिहाजा जल का संरक्षण हो, दुरुपयोग ना हो। रिडमलसर सरपंच श्री रामदयाल गोदारा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन भर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया। वाटरशैड के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भूप सिंह ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत कुल 16 सौ गतिविधियां अब तक जिले भर में आयोजित की जा चुकी है। जिसमें करीब 3 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व सागर तालाब पर ही पीपल पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात अतिथियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के आखिर में विकास अधिकारी बीकानेर श्रीमती शाजिया तबस्सुम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अभियान के तहत जो लक्ष्य दिया गया है उसे सबके सहयोग से पूरा करेंगे।कार्यक्रम के आखिर में अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री गोपाल जोशी ने किया।

कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला परिषद सीईओ श्री सोहनलाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाटरशैड श्री भूप सिंह, बीकानेर प्रधान श्री राजकुमार कस्वां, बीडीओ श्रीमती शाजिया तबस्सुम, विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, अभियान के जिला संयोजक श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री महावीर रांका, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, रिडमलसर सरपंच श्री रामदयाल गोदारा, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री अशोक प्रजापत, श्री जितेन्द्र राजवी,श्री जेठमल नाहटा, श्रीमती सरिता नाहटा, श्रीमती अनुराधा आचार्य समेत स्काउट गाइड स्टूडेंट्स और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फिर मिली एक लाश, खारा क्षेत्र में मृत मिला युवक, इलाके में फैली सनसनी
Next: कायमखानी समाज बीकानेर द्वारा मनाया गया कायमखानी दिवस

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may have missed

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.