Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • 80–85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन सत्यापन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगवाना अमानवीय, घर-घर जाकर हो सत्यापन – राहुल जादूसंगत
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

80–85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन सत्यापन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगवाना अमानवीय, घर-घर जाकर हो सत्यापन – राहुल जादूसंगत

charlineraj_admin July 11, 2026 1 minute read
collageि्ि

बीकानेर कांग्रेस के नेता राहुल जादुसंगत ने बीकानेर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि 80 से 85 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन के लिए भीषण गर्मी में सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है. उन्होंने कहा कि इस आयु के अधिकांश बुजुर्ग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं. कई लोग चलने-फिरने में असमर्थ हैं, वहीं अनेक बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे हैं. ऐसे में केवल पेंशन सत्यापन के लिए उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों में बुलाना उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है.

राहुल जादुसंगत ने कहा कि सरकार यदि वास्तव में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा के प्रति संवेदनशील है, तो 80 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनधारियों के लिए डोर-स्टेप (घर पर जाकर) सत्यापन की व्यवस्था लागू करनी चाहिए. इससे हजारों बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और उन्हें सम्मानजनक सुविधा भी प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि कई बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के हाथों की उंगलियों एवं अंगूठे के निशान उम्र बढ़ने के कारण स्पष्ट नहीं रहते. ऐसे में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन बार-बार विफल हो जाता है, जिसके कारण उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. यह स्थिति बुजुर्गों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यंत कष्टदायक है.

राहुल जादुसंगत ने सुझाव दिया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों का बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं हो पा रहा है, उनके लिए जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate), चिकित्सा प्रमाण-पत्र अथवा अन्य सरल वैकल्पिक व्यवस्था को मान्यता दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके. उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से आग्रह किया कि वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया को मानवीय, सरल और बुजुर्ग हितैषी बनाया जाए. वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक पेंशन का लाभ मिलना उनका अधिकार है, इसलिए सरकार को शीघ्र प्रभाव से ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए जिससे किसी भी बुजुर्ग को पेंशन सत्यापन के लिए धूप, गर्मी और लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर पुलिस में तबादले, 65 ASI, 140 हैड कानि. और 269 कानि. को किया इधर-उधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किये आदेश

Related Stories

1668574-bikaner
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस में तबादले, 65 ASI, 140 हैड कानि. और 269 कानि. को किया इधर-उधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किये आदेश

charlineraj_admin July 11, 2026
images (87)
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में कल विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

charlineraj_admin July 10, 2026
collageggdfgdfgsdsdुु
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

सरकार की घोर लापरवाही से ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट उद्योग संकट में, हजारों ट्रक संचालक एवं ड्राइवर के परिवारों की रोज़ी-रोटी पर खतरा” – महेन्द्र गहलोत

charlineraj_admin July 10, 2026

Recent Posts

  • 80–85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन सत्यापन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगवाना अमानवीय, घर-घर जाकर हो सत्यापन – राहुल जादूसंगत
  • बीकानेर पुलिस में तबादले, 65 ASI, 140 हैड कानि. और 269 कानि. को किया इधर-उधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किये आदेश
  • रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में कल विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
  • सरकार की घोर लापरवाही से ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट उद्योग संकट में, हजारों ट्रक संचालक एवं ड्राइवर के परिवारों की रोज़ी-रोटी पर खतरा” – महेन्द्र गहलोत
  • पीएम कुसुम, सूर्य घर योजना और दिवस कालीन विद्युत आपूर्ति की प्रगति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मार्च 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने सहित अन्य योजनाओं के तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

  • रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी तथा गहरी पानी की पाइप लाइनों को बदलवाने की उठी मांग, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने विधायक जेठानंद व्यास को सौंपा पत्र
  • धमाके के साथ परचून की दुकान में लगी आग, छत्त गिरी, सामान जलकर राख, फ्रीज में धमाके की आशंका, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव की घटना !
  • MBBS डॉक्टर बन लौटी बीकानेर की बेटी, बेंगलुरु से बीकानेर पहुंचने पर डॉ. दीपा चांवरिया का वाल्मीकि यूथ क्लब ने ‘वाल्मीकि रत्न’ सम्मान से किया सम्मानित
  • अब किरतासर में मौत की डिग्गी ने छिनी जिन्दगी, डूबने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, नोखा पुलिस जांच में जुटी
  • शाहरुख हत्याकांड में इनामी आरोपी रघुवीर सिंह गिरफ्तार, विदेश में काटी फरारी, बीकानेर पुलिस ने दबोचा

You may have missed

collageि्ि
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

80–85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन सत्यापन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगवाना अमानवीय, घर-घर जाकर हो सत्यापन – राहुल जादूसंगत

charlineraj_admin July 11, 2026
1668574-bikaner
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस में तबादले, 65 ASI, 140 हैड कानि. और 269 कानि. को किया इधर-उधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किये आदेश

charlineraj_admin July 11, 2026
images (87)
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में कल विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

charlineraj_admin July 10, 2026
collageggdfgdfgsdsdुु
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

सरकार की घोर लापरवाही से ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट उद्योग संकट में, हजारों ट्रक संचालक एवं ड्राइवर के परिवारों की रोज़ी-रोटी पर खतरा” – महेन्द्र गहलोत

charlineraj_admin July 10, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.