राजस्थान सरकार द्वारा 10 जुलाई तक सभी विभागों में तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है. इस अवधि में वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल और विभिन्न स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की तबादला सूचियां जारी होने की पूरी संभावना है. इधर, मानसून के दौरान वन विभाग की अगुवाई में पूरे प्रदेश में करीब 75 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया है. ऐसे में तबादलों के चलते यह अभियान प्रभावित होने वाला है. क्योंकि इस पौधारोपण अभियान के दौरान नर्सरी से पौधे वितरण से लेकर के पौधारोपण करने का कार्यक्रम रहेगा. जिसमें स्थानीय अन्य विभागों द्वारा भी पौधे लगाए जाएंगे. जिसमें वन विभाग की एक महत्व भूमिका रहती है. ऐसे में यह कार्यक्रम फेल हो जाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा. अब राजस्थान सरकार द्वारा वन विभाग में तबादलों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

