Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • जयपुर : हाईकोर्ट ने ट्रेनी SI की पासिंग आउट परेड व फील्ड पोस्टिंग पर लगाई रोक, क्या 20 नवंबर को कैबिनेट बैठक में होगा SI भर्ती रद्द का फैसला
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : हाईकोर्ट ने ट्रेनी SI की पासिंग आउट परेड व फील्ड पोस्टिंग पर लगाई रोक, क्या 20 नवंबर को कैबिनेट बैठक में होगा SI भर्ती रद्द का फैसला

charlineraj_admin November 18, 2024 1 minute read
Rajasthan High Court in SI recruitment exam paper leak case

Rajasthan High Court in SI recruitment exam paper leak case

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेश में हुए एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए वर्तमान में ट्रेनिंग कर रहे SI की पासिंग आउट परेड पर रोक लगाने के साथ फील्ड पोस्टिंग नहीं देने का आदेश दिया है. मामले में हाईकोर्ट की जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने कैलाश चंद शर्मा व अन्य की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और कहा है कि याचिका के लंबित रहने के दौरान वर्तमान में प्रशिक्षण कर रहे SI की पासिंग आउट परेड नहीं होगी. इसके बाद भर्ती रद्द किये जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. आगामी 20 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस भर्ती को रद्द किया जा सकता है.

कैलाश चंद्र शर्मा व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका की पैरवी करते हुए याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील ने बताया कि हमने अपनी याचिका में भर्ती रद्द करने की मांग की थी. याचिका में कहा गया था कि इस भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई. जांच एजेंसी एसओजी, पुलिस मुख्यालय ने भी अपनी तरफ से भर्ती रद्द करने की अनुशंसा की है. बावजूद इसके परीक्षा रद्द क्यों नहीं हो रही? इस बीच भर्ती रद्द कराने की मांग को लेकर कई युवा मंत्रियों से मिल रहे हैं. हाईकोर्ट ने याचिका लंबित रहने तक वर्तमान में प्रशिक्षण कर रहे SI की पासिंग आउट परेड नहीं करवाने और फील्ड पोस्टिंग देने पर रोक लगाई है. इसके अलावा हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में गृह विभाग के प्रधान सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव, डीजीपी, एसओजी के एडीजी समेत अन्य को शॉर्ट नोटिस दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी.

बता दें कि यह सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में पेपर लीक से जुड़ा हुआ प्रकरण है जिसमें अब तक 50 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट में एसओजी ने बड़े खुलासे किए हैं. एसओजी की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है. ये सभी रामू राम राईका के बेटे, बेटियों को फायदा पहुंचाने के मामले में संदिग्ध है. पिछले दिनों निचली अदालत ने रामू राम राईका की जमानत याचिका खारिज की थी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सत्ता के दबदबे से अत्याचार का आरोप, जुटे लूणकरणसर के लोग, एसपी को ज्ञापन देकर लगाई गुहार
Next: बीकानेर : PBM में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने किया घेराव, देहात जिलाध्यक्ष सियाग ने कहा – 10 दिन में नहीं सुधरी व्यवस्थाएं तो होगा बड़ा आंदोलन

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.