Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • मुंबई : नहीं रहे देश के “अनमोल रत्न” टाटा, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

मुंबई : नहीं रहे देश के “अनमोल रत्न” टाटा, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

charlineraj_admin October 10, 2024 1 minute read
Ratan Tata passes away, funeral to be held today

Ratan Tata passes away, funeral to be held today

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में 86 साल की उम्र अंतिम सांस ली. रतन टाटा 1991 में टाटा सूमह के चेयरमैन बने थे. रतन टाटा के निधन के बाद राजस्थान में भी शोक की लहर दौड़ गई है. दिग्गज उद्योगपति रतन एन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए लाया गया, जहां राजकीय अंतिम संस्कार से पहले लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं. एनसीपीए में रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है. मुंबई में पुलिस ने मरीन ड्राइव रोड को ओबरॉय होटल तक बंद कर दिया गया है.

Ratan Tata passes away, funeral to be held today

रतन टाटा के निधन पर राजस्थान के भाजपा नेताओं से लेकर कांग्रेसी नेताओं ने संवेदनाएं जाहिर की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरी संवेदनाएं जाहिर की है. सीएम शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर शोक संदेश लिखा है “भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है.” “श्री टाटा जी का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” “प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे. ॐ शांति”

भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

श्री टाटा जी का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत… pic.twitter.com/m0JbyUeflh

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 9, 2024

वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर संवेदनाएं जाहिर करते हुए शोक जताया है. दीया कुमारी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शोक जताते हुए लिखा कि भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण आदरणीय रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद हैं. उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी. उनका जाना न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान, परिवार एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें. ॐ शान्ति

भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण आदरणीय रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद हैं । उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी।

उनका जाना न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती… pic.twitter.com/KmSbUo5VNU

— Diya Kumari (@KumariDiya) October 9, 2024

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर संवेदनाएं जाहिर की है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि “उद्योगपति श्री रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.” “श्री रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता देकर हम सबको गर्व करने के बहुत से मौके दिए. वो अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे. ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

उद्योगपति श्री रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता देकर हम सबको गर्व करने के बहुत से मौके दिए। वो अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित…

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 10, 2024

इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी, दिग्गज भाजपा नेता सतीश पूनिया सहित कई भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरी संवेदनाएं जाहिर की है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीडूंगरगढ़ : धीरदेसर चोटियान में 37वें दिन भी जारी रहा धरना, शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Next: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-जीप में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत व 2 घायल, नेशनल हाईवे पर बिग्गा गांव के पास हुआ हादसा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.