Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कल बीकानेर में RLP का 7वां स्थापना दिवस समारोह, हनुमान बेनीवाल की बड़ी जनसभा होगी आयोजित, तैयारियां जोरों पर
  • आयोजन
  • जनमत
  • सियासत

कल बीकानेर में RLP का 7वां स्थापना दिवस समारोह, हनुमान बेनीवाल की बड़ी जनसभा होगी आयोजित, तैयारियां जोरों पर

charlineraj_admin October 28, 2025 1 minute read
collageरुरुिुि

राजस्थान की राजनीति में बदलाव की बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर कल बुधवार को बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा. आरएलपी के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचकर राजस्थान की राजनीति के दो ध्रुवों, भाजपा और कांग्रेस, के कुशासन के अंत की शुरुआत करेंगे. पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के एक आह्वान पर लाखों लोगों के जुड़ने का दावा किया जा रहा है. भाजपा-कांग्रेस के कुशासन पर हमला आरएलपी के जिला अध्यक्ष दानाराम ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से जनता पूरी तरह उब चुकी है. दानाराम ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के कुशासन के अंत की शुरुआत बीकानेर की इस रैली के माध्यम से होगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह रैली पिछले सभी रिकॉर्डों को तोड़ेगी.

इस महारैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता, समर्थक, किसान, युवा, व्यापारी, महिला संगठन और सामाजिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी की यह महारैली प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी, सांसद ने कहा क यह आयोजन जनता के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए एक “जनआवाज़ से जनआंदोलन” का संदेश देगा वहीं यह भी कहा कि
यह रैली रालोपा की नीतियों, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को मज़बूती से दोहराएगी. आरएलपी के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार इस महारैली में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और प्रदेश में सुशासन के मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे और बीकानेर से उठने वाली यह जनलहर राजस्थान की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करेगी ,गौरतलब है कि स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर आरएलपी जनता से जुड़ाव को और मजबूत करने का संकल्प ले रही है.

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी विजयपाल ysvr ने जोर देकर कहा कि यह रैली अन्य दलों की रैलियों से अलग है, जहाँ जनता को बुलाने के लिए भारी संसाधन लगाने पड़ते हैं. युवाओं का भरोसा और बदलाव की शुरुआत आरएलपी नेता मांगीलाल ने विश्वास जताया कि युवाओं का पूरा भरोसा पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल पर है. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में आज तक किसी दूसरे नेता के लिए वैसा जुनून नहीं देखा गया है, जो बेनीवाल के लिए दिख रहा है. सीकर से पार्टी के एक नेता ने 2028 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि नई पार्टी को खड़ा होने में समय लगता है, लेकिन अब बदलाव की शुरुआत होने जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आरएलपी के लिए अच्छे नतीजे आएंगे.

युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने बताया कि रैली स्थल पर तैयारियां पूरी रैली की तैयारियों के तहत बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में विशाल डोम (शामियाना) तैयार किया जा रहा है, साथ ही एक हेलीपैड भी बनाया गया है. हनुमान बेनीवाल दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से सीधे रैली स्थल पर पहुँचेंगे. लाखों लोगों के आने के अनुमान को देखते हुए बेनीवाल के एक आह्वान पर लोग अपने निजी साधनों से गाँवों से बीकानेर पहुँचेंगे. इस विशाल जनसमूह के लिए बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यह रैली आरएलपी की ताकत का बड़ा प्रदर्शन साबित हो सके.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खाजूवाला में धधक कर जला विद्युत ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप, गनीमत रही नहीं हुआ ब्लास्ट !
Next: राजस्थान ने रचा नया रिकॉर्ड – वोटर लिस्ट मैपिंग में बन गया है देश का नंबर -1 राज्य

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.