बीकानेर में समाजसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में कल शनिवार, 11 जुलाई को रोटरी भवन, बीकानेर में देश के प्रतिष्ठित मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. क्लब के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ रोग) तथा रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का जीवन बचाने हेतु आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी प्राप्त हो सकेगी. रोटरी क्लब बीकानेर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया.

