Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : पेमासर में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा – ग्रामीण विकास के ढांचे को मिल रहा नया स्वरूप
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : पेमासर में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा – ग्रामीण विकास के ढांचे को मिल रहा नया स्वरूप

charlineraj_admin September 14, 2024 1 minute read
Union Minister Meghwal inaugurated and laid the foundation stone of various development works in Pemasar.

Union Minister Meghwal inaugurated and laid the foundation stone of various development works in Pemasar.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पेमासर पंचायत समिति में 3 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास के नए सोपान स्थापित कर रही है. ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली के ढांचागत विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने हेतु सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि पेमासर में बरसाती पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन डालने का कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को यहां शहर जैसी सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पेमासर और विधायक निधि कोष तथा मनरेगा के सहयोग से इस कार्य पर करीब एक करोड रुपए खर्च किए गए हैं. साथ ही उच्च जलाशय के निर्माण से ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्र में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, इससे हजारों ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Union Minister Meghwal inaugurated and laid the foundation stone of various development works in Pemasar.

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से यह जीएलआर से जल जीवन मिशन अभियान के तहत बनाया गया है. इसे हर घर नल कनेक्शन सुविधा उपलब्ध होगी. इस कार्य के लिए ग्रामीणों को विशेष रूप से बधाई देते हुए मेघवाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है.

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत के नए भवन का भी लोकार्पण किया. इस कार्य पर एफएफसी और मनरेगा से करीब 35 लाख रुपए तथा जिला परिषद और ग्राम पंचायत मद से 35 लाख रुपए किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन निर्माण से ग्राम पंचायत स्टाफ के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सुविधा मिल सकेगी. उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए पंचायत समिति कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।इस अवसर पर मेघवाल ने पेमासर में सार्वजनिक कुएं के पास सीसी ब्लॉक, जल होद निर्माण, ट्यूबवेल और पुराने कुएं का जीर्णोदर कार्य का भी उद्घाटन किया गया. इस कार्य पर 32 लाख 31 हजार रुपए हुए.

Union Minister Meghwal inaugurated and laid the foundation stone of various development works in Pemasar.

केंद्रीय कानून मंत्री ने सभा मे भजन व रामदेव जी की शिक्षाओं व उपदेशों को गाकर सुनाया और आमजन को लोक देवता के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की. इससे पहले बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भौम सिंह इन्दा ने इन विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन किया गया और इन विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए आभार प्रकट किया. इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीडीओ बीकानेर भौम सिंह इन्दा, जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता धीर सिंह गोदारा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, अन्य गाम पंचायतो के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीगंगानगर : पुलिस पर भी भारी बदमाश ! CI को बंधक बनाकर घर में चोरी का प्रयास
Next: दिल्ली : अरविन्द केजरीवाल 2 दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.