Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : रोजगार मेले में अनुजा निगम से जुड़ी ऋण योजनाओं के कर सकेंगे आवेदन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के भी भरे जाएंगे फॉर्म
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : रोजगार मेले में अनुजा निगम से जुड़ी ऋण योजनाओं के कर सकेंगे आवेदन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के भी भरे जाएंगे फॉर्म

charlineraj_admin September 25, 2024 1 minute read
You will be able to apply for loan schemes related to Anuja Nigam in the employment fair.

You will be able to apply for loan schemes related to Anuja Nigam in the employment fair.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर विधायक सेवा केन्द्र तथा रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर को एमएम ग्राउंड में होने वाले द्वितीय रोजगार और करियर मेले में राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा ऋण आवेदन भरवाएं जाएंगे. वहीं रोजगार विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास संबल योजना के फॉर्म भी मौके पर भरवाए जाएंगे.

अनुजा निगम की परियोजना प्रबंधक कविता स्वामी ने बताया कि अनुसूचित जाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के पात्र व्यक्ति स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाओं में ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे. मेले में ई-मित्र के माध्यम से यह आवेदन करवाए जाएंगे. आवेदन के समय आवेदक द्वारा जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग होने के स्थिति में दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

यह रहेगी पात्रता
परियोजना प्रबंधक कविता स्वामी ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक की अधिकतम वार्षिक आय सीमा अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है. सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है. अनुसूचित जाति, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन हेतु ऋण योजनाओं में अधिकतम 50 हजार रुपए अनुदान देय है. अनुजा निगम पोर्टल पर ऑनलाईन ऋण आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है.

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के भर सकेंगे फॉर्म
रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल ने बताया कि मेला स्थल पर मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के आवेदन भी ऑनलाइन भरवाए जाएंगे. इसके लिए आवेदक को जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं और स्नातक की अंक तालिका, मूल निवास, बैंक पास बुक तथा आय घोषणा पत्र लाना होगा। उन्होंने बताया कि मेले के लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण भी होगा.

You will be able to apply for loan schemes related to Anuja Nigam in the employment fair.

पंजीकरण के प्रति छात्राओं में दिखा उत्साह
महाविद्यालय संपर्क अभियान के तहत बुधवार राजकीय महारानी कन्या महाविद्यालय और बिन्नानी कन्या महाविद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम हुआ. इस दौरान रोजगार और करियर मेले में क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई. रोजगार कार्यालय के प्रतिनिधि नगेंद्र नारायण किराडू, महारानी कॉलेज की प्राचार्या अभिलाषा आल्हा और इतिहास विभागाध्यक्ष व्याख्याता सुनीता विश्नोई ने मेले से जुड़ी जानकारी दी. बिन्नानी कॉलेज की प्राचार्या अरुणा आचार्य और राम कुमार व्यास ने अधिक से अधिक छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया. रोजगार विभाग के विजय व्यास ने बताया कि क्यआर कोड सभी महाविद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने की अब तक के कार्यों की समीक्षा
Next: बीकानेर : बज्जू थाना क्षेत्र में पकड़ी 2 किलो अफीम, आईजी ऑफिस टीम की कार्रवाई, मोटरसाइकिल पर कर रहा था तस्करी

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.