Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : PBM अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, अधिकारियों की बैठक भी ली
  • Uncategorized

बीकानेर : PBM अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, अधिकारियों की बैठक भी ली

charlineraj_admin September 21, 2024 1 minute read

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं पीबीएम अधीक्षक सहित वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित हरियाणा और पंजाब के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं. इसके मध्यनजर अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं.

उन्होंने कहा कि यूआईटी द्वारा गत वर्ष करवाए गए कार्यों का जी-शेड्यूल के अनुसार वेरिफिकेशन किया जाए. यदि कोई कार्य अपूर्ण है तो उसे शीघ्र पूर्ण करें. जांच के दौरान कार्यों की गुणवत्ता को विशेष रूप से परखा जाए. उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता तथा यूआईटी को संयुक्त कार्यवाही के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी वार्डों के रिनोवेशन तथा मरम्मत एवं रखरखाव का प्लान तैयार कर सरकार को भिजवाएं. राज्य सरकार, यूआईटी और अस्पताल प्रशासन के साझा सहयोग से यह सभी कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे. आरएमआरएस से रंग रोगन के प्रस्ताव स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ वातावरण भी पेसेंट फ्रेंडली रखें. प्री और पोस्ट सर्जरी केयर का भी ध्यान रखा जाए. उन्होंने आरएसआरडीसी, आरयूआईडीपी, पीडब्ल्यूडी और यूआईटी द्वारा अस्पताल में करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. आरयूआईडीपी को 2 अक्टूबर तक अस्पताल परिसर के शत प्रतिशत सीवरेज कनेक्शन करने की हिदायत दी और कहा कि इसके बाद यदि कोई लाइन ओवरफ्लो रहती है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का चार्ट तैयार किया जाए तथा उच्च स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो.

प्रभारी सचिव ने कहा कि अस्पताल भवन के बाहर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाएं. इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, अस्पताल प्रशासन तथा नर्सिंग विद्यार्थियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं आदि का सहयोग लेकर लिया जाए. एक या दो दिन के विशेष अभियान में समूचे परिसर की सफाई की जाए. प्रत्येक स्थान पर डस्ट बिन हो. अस्पताल की पार्किंग व्यवस्थित हो तथा वार्ड प्रभारी प्रत्येक वार्ड में यह कार्य देखें. प्रभारी सचिव ने पीबीएम परिसर के चारों ओर साफ सफाई रखने, अस्पताल के प्रवेश मार्ग को दुरुस्त करने तथा अस्पताल परिसर के चारों ओर के सर्कल्स सौंदर्यकरण के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री को अविलंब हटाया जाए. बैठक के दौरान उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया. प्रभारी सचिव ने इससे पहले रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया तथा सभी पत्रावलियों एवं फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. स्टोर में दवाईयों तथा अन्य सामग्री का स्टॉक देखा तथा दवाइयां की उपलब्धता, आवश्यकता सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली.

प्रभारी सचिव में अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल विकास और सुविधाओं में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को भिजवाए गए प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य स्तर पर इनके स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाएगी.

इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव डॉ. अपर्णा गुप्ता, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ.परमिंदर सिरोही, डॉ. गिरीश प्रभाकर, डॉ.एलके कपिल, डॉ. गौतम लूणिया, डॉ. जितेंद्र आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में होटल पर पुलिस ने मारा छापा, डोडा-पोस्त सहित एक जने को किया गिरफ्तार
Next: बीकानेर : नेशनल डॉटर्स डे पर 9 किमी विशेष साईक्लिंग राइडिंग व अभिनंदन, राजस्थान पुलिस, मरू शक्ति व निर्विकल्प फाउण्डेशन का विशेष आयोजन

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.