बीकानेर शहर में एक कैम्पर गाड़ी ने फिल्मी स्टाइल में युवकों पर हमला बोलते हुए कार के टक्कर मारते हुए एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. नयाशहर थाना इलाके में हुई इस घटना के बाद हडकंप सा मच गया. मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है. जिसमें बानूडा और उमेश सियाग में लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है. बानूड़ा ने अपने साथियों के साथ कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए और उसने उमेश सियाग के घर पर फायरिंग की. जिसके बाद उमेश सियाग के साथियों ने उसे कैम्पर पर पत्थर बाजी की. आरोप है कि इस दौरान कैम्पर सवार ने पत्थर बाजी करने वाले युवकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
मामले में यह भी पता चला है कि ये दोनों की वारदातें अलग अलग जगह हुई है. एक मुरलीधर व्यास कॉलोनी में तो दूसरी बंगला नगर में. सूचना पर नयाशहर व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों को दस्तयाब किया है. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया है.
