बीकानेर नगर निगम चुनाव के बीच टिकट बांटने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस मामले में अब कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को बीकानेर पुलिस ने नोटिस थमाया है. टिकट चोरी के आरोप के मामले में सदर थाना पुलिस ने यह नोटिस जारी किया है. जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने नवरतन डागा पर टिकट चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था. दरअसल, पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था, इसके बाद दीपक अरोड़ा की तरफ से भी अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया. फिलहाल इस पूरे मामले पर नवरतन डागा का पक्ष / बयान आना बाकी है.
