Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह आयोजित, स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के 1694 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को प्रदान की गई मानद उपाधि
  • Uncategorized

एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह आयोजित, स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के 1694 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को प्रदान की गई मानद उपाधि

charlineraj_admin March 13, 2026
WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.17.55 PM

बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया. विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 1694 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई. कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे ने 22 में दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की. डॉ. दुबे ने कहा कि दीक्षांत का अवसर विद्यार्थियों के ज्ञान परिश्रम और समर्पण की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का है. इस अवसर एक नये संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए तैयार हों.

डॉ. दुबे ने कहा कि 39 वर्षों से विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा, शोध और प्रसार के क्षेत्र के कार्य कर किसानो की समृद्धि का वाहक बना है. उन्होंने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. डॉ दुबे ने कहा कि बीज उत्पादन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन और वैरायटी विकसित करने की दिशा में अनुसंधान कार्य किए हैं. उद्यमिता विकास के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हर्बल गार्डन विकसित करने की योजना विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत की गई है। विश्वविद्यालय के कृषि यंत्र मशीनरी परीक्षण व प्रशिक्षण केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए कस्टम हैरियर सेंटर भी खोला गया है. जिससे सीमांत किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी उचित दर पर उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 1 हेक्टेयर भूमि पर खजूर का प्रदर्शन ब्लॉक स्थापित किया गया है. इसके अतिरिक्त पीबीसी भारत ड्रोन के साथ विश्वविद्यालय द्वारा एमओयू किया गया है, जिसके तहत ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट कोर्स शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा.

विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रसार गतिविधियों के माध्यम से तीन लाख से ज्यादा किसानों व बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को लाभान्वित किया गया है. मशरूम उत्पादन, भेड़ और बकरी पालन पर वैज्ञानिक प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं. कुलगुरु ने उपाधि धारण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना सशक्त किसान, टिकाऊ कृषि और समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था से ही सरकार हो सकेगा. राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए शिक्षित कृषि स्नातक दृढ़ संकल्पित हो कर अपना योगदान दें. दीक्षांत अतिथि अध्यक्ष पादप किस्मों के संरक्षण एवं किसान अधिकार प्राधिकरण, कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, डॉ त्रिलोचन मोहपात्रा ने विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की बधाई दी और कहा कि शिक्षा और शिक्षक समाज, राष्ट्र और मानवता के उत्थान के लिए आधार तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियो से अपने ज्ञान का मानवता के लिए सही दिशा में इस्तेमाल करने का आह्वान किया.

डॉ मोहपात्रा ने कहा कि सीमित जल संसाधनों, उच्च तापमान, शुष्क जलवायु जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरसों , बाजरा, मूंगफली सहित कई फसलों के उत्पादन में राजस्थान महत्वपूर्ण स्थान रखता है. कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक कृषि प्रौद्योगिकी व वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाई जा रही है. कृषि, किसान का जीवन स्तर सुधारने तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में ड्रोन तकनीक, सैटेलाइट आधारित निगरानी, सेंसर आधारित सिंचाई प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण साधन हो सकते हैं. युवा सैद्धांतिक ज्ञान के साथ फील्ड नोलेज सीखें, बीज उत्पादन जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। युवा नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाले बनें.

डॉ महापात्रा ने कहा कि वैश्विक जनसंख्या में बढ़ोतरी, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीक व पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिला व युवा किसानों और कृषि उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता व तकनीक उपयोग कृषि विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनें. टिकाऊ खेती, पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग और मिट्टी के उपजाऊपन बनाए रखने के लिए तकनीकी के इस्तेमाल को बढावा देने ‌हेतु युवा को आगे आएं और भारत को विकसित बनाने के संकल्प को सिद्ध करने में अपने कर्तव्य को निभाएं.

1694 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां

दीक्षांत समारोह में कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई. इनमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1475, स्नातकोत्तर (पीजी) के 52 और विद्या वाचस्पति ( पीएचडी) के 31 विद्यार्थी शामिल हैं. सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक के 21, स्नातकोत्तर के 19 और विद्या वाचस्पति के 06 विद्यार्थी शामिल हैं. एआईबीएम में स्नातकोत्तर के 89 तथा पीएचडी के एक विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की गई.

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को मानद उपाधि

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को विश्वविद्यालय की डाक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई. रजिस्ट्रार डॉ. देवाराम सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

17 विद्यार्थी स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से हुए सम्मानित

अंकित कुमार (बीएससी ऑनर्स कृषि) तथा कल्लागुनटा नव्यास्त्री को( स्नातकोत्तर) कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया.

इन्हें मिला स्वर्ण पदक

कल्पिता जोशी, अंकित कुमार, अंजलि, महिमा त्रिवेदी, निधि कुमारी, अनुराधा, भव्या अग्रवाल, पिंकी चौधरी, किरण कुमारी, रेणु राठौड़, संजय, कृष्ण यादव, यामिनी सारस्वत, अंजलि सोलंकी, कैलाश पटेल, को विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राजुवास के कुलगुरु डॉ सुमंत व्यास, पूर्व वीसी डॉ बीआर छींपा, राष्ट्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ जगदीश राणे, वित्त नियंत्रक हनुमान प्रसाद सहित समस्त डीन डायरेक्टर्स मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सिंथेसिस बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
Next: गंगाशहर के विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद सीईओ से की मुलाकात

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.